फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man found hanging at home; police investigating

Ballia News: घर में फंदे से लटका मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 26 Aug 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging at home; police investigating
बलिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार को 26 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहादुरपुर निवासी टुनटुन राजभर (26) मंगलवार को घर में था। इसी दौरान परिजनों की नजर कमरे में उसके फंदे से लटके शव पर पड़ी। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और परिजनों से बातचीत की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed