फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   life imprisonment to 6 murder of kabaddi player saudagar

कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड में 6 लोगों को उम्रकैद

Tue, 01 Sep 2015 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 01 Sep 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment to 6 murder of kabaddi player saudagar

तीन साल पहले पेशी भुगतने आए कबड्डी खिलाड़ी सौदागर सिंह की अदालत परिसर के बाहर कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोमवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जिला अदालत ने छह लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला सेशन जल दिलबाग सिंह जौहल की अदालत ने सुनाया।

विज्ञापन


दोषियों में जतिंदर सिंह जैजी, सतनाम सिंह सत्ता, रणधीर सिंह, गुरसिमरन सिंह उर्फ शौंकी, वरिंदर  सिंह उर्फ बिल्लू व गौरव पटियाल उर्फ लक्की शामिल हैं। अदालत ने उन्हें धारा-302 में उम्र कैद व 20-20 हजार जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने की सूरत में दोषियों को छह-छह महीने जेल में और बिताने पड़ेंगे। वहीं, अदालत ने सबूतों के अभाव में नवजोत सिंह नाम के युवक को बरी कर दिया।
विज्ञापन


दोषियों को सजा दिलाने के लिए उप जिला अटार्नी कुलदीप सिंह व एडवोकोट सीएस बावा ने पैरवी की। अदालत में फैसले के चलते कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। किसी को भी अदालत में सीधे जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि सजा सुनाए जाने के बाद काफी संख्या में युवा अदालत में पहुंचे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी रंजिश के चलते की थी हत्या

life imprisonment to 6 murder of kabaddi player saudagar

जानकारी के मुताबिक, गांव बुआखेड़ी, फतेहगढ़ साहिब निवासी सौदागर सिंह और उस पर हमला करने वालों के बीच रंजिश थी। दोनों पक्षों का अदालत में केस चल रहा था। 22 मई 2012 को कोर्ट में केस की तारीख लगी थी, जिसमें हमलावर युवक सुनवाई के लिए आए थे।

सौदागर के वकील को अदालत में निजी पेशी से छूट न मिलने पर सौदागर दोस्तों के साथ अदालत पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सौदागर अपनी बोलेरो में जैसे ही पहुंचा, उसने दूसरे गुट के लोगों को तेजधार हथियारों से लैस देख लिया था। कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर टी-प्वाइंट के पास बोलेरो की तरफ भागा। इसी दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए।

पहले वह कोर्ट के गेट की तरफ भागे, फिर पुलिस देखकर मेन रोड की तरफ आए। सौदागर ने बोलेरो स्टार्ट कर आगे बढ़ाई तो वह सामने से आ रही स्विफ्ट से टकरा गई। फिर उसने कार बैक की तो डिवाइडर पर चढ़ गई। इतने में हमलावरों ने भी बोलेरो के सामने और साइड के शीशों पर वार कर दिए थे। गाड़ी रुकने पर उन्होंने सौदागर को नीचे उतार लिया।

बेरहमी से काट डाला था सौदागर को

life imprisonment to 6 murder of kabaddi player saudagar

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवकों ने उसके हाथ पकड़े और एक ने कुल्हाड़ी से उसकी छाती और पेट पर वार किए। आखिरी वार उसकी गर्दन पर पीछे की तरफ गया था। इसके साथ ही खून का फौव्वारा निकला और सौदागर निढाल होकर गिर पड़ा था।

उसे छोड़कर हमलावर बाइकों से भाग गए थे। एक पुलिसकर्मी भी वहां था। पर उसने फायर नहीं किया, सिर्फ पिस्तौल दिखा कर हमलावरों को रोकने की कोशिश की, जो नाकाम रही। घटनास्थल पर काफी खून बिखरा था।

इसके ठीक सामने गुरुद्वारा साचा धन है, वहां आने वाली संगत और पास स्थित सरकारी स्कूल के बच्चे घटना के बाद दहशत में थे। इसके बाद पुलिस ने पर्चा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed