फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leopard attacked on a person in pinjaur, panchkula news

20 मिनट में तेंदुए ने दूसरे को बनाया निशाना, मुंह पर चोट, होंठ कटा

Sat, 11 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Sat, 11 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked on a person in pinjaur, panchkula news
20 मिनट में तेंदुए ने दूसरे को बनाया निशाना
शुक्रवार को देर रात तेंदुए ने 20 मिनट में 500 मीटर की दूरी पर दूसरे व्यक्ति को निशाना बनाया। बता दें कि शुक्रवार को देर शाम हुए हमले में एक नहीं दो को तेंदुए ने घायल किया था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को इकबाल नाम के व्यक्ति ने भी शुक्रवार रात को तेंदुए के हमले से घायल होने की बात बताई। दूसरी ओर शहर में तेंदुआ आने से लोगों में दहशत है। फिलहाल वन विभाग ने तीन टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार तेंदुए को पकड़ने के लिए उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


तेंदुए के हमले में घायल इकबाल ने बताया कि वह शुक्रवार को देर रात लगभग 9 बजकर 20 मिनट पर वह अपने रिश्तेदार के पास से घर आ रहा था। इस दौरान जब वह एक खाली प्लॉट के पास से गुजर रहा था तो पर तेंदुए जैसे जानवर ने उस पर झपट्टा मारा। उसने कहा तेंदुए ने सीधे उसके चेहरे को चपेट में लिया। जानवर के हमले से इकबाल के मुंह पर चोटें आई हैं और उसका होंठ कट गया। हमले से वह बुरी तरह चीखने लगा तो आसपास के कुछ लोग निकल गाए। इसके बाद तेंदुए का पता नहीं चला।
विज्ञापन


इकबाल ने बताया कि घायल हालत में उसे परिजन शुक्रवार रात को ही सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल ले गए और इलाज कराया। शनिवार को सुबह जब वह अस्पताल से घर पहुंचा तो पता चला कि शुक्रवार रात को ही एक अन्य व्यक्ति को भी तेंदुए ने घायल किया है। इकबाल के घायल होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने इकबाल के बयान दर्ज कर किए। वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर जयवीर और फोरेस्ट गार्ड रामकेश ने बताया कि शहर में तेंदुए की दहशत से लोगों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने तीन टीमें गठित कर कौशल्या नदी, बिटना और घाटीवाला के स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। लेकिन उन्हें अभी तेंदुए के फुट मार्क नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए रविवार को रात सर्च अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को देर रात सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति को भी शुक्रवार को लगभग नौ बजे तेंदुए ने घायल कर दिया था। सुरेश कुमार और इकबाल की घटनाओं के बीच 500 मीटर का ही फासला है। हालांकि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ ही है इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed