फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawyer came to return moldy biscuits shot by shopkeeper in Firozpur

Punjab: फफूंदी लगा बिस्कुट लौटाने गया था वकील, बहस के बाद दुकानदार ने गोली मार दी, तीन पर केस

Mon, 11 Mar 2024 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 01:48 PM IST
सार

वकील धर्मेंद्र सिंह ने दुकानदार अशोक शर्मा की दुकान से बिस्कुट का पैकेट खरीदा था। बिस्कुट खराब होने के कारण वह अपने बच्चे को लेकर अशोक की दुकान पर पहुंचा। लेकिन झगड़े के बाद अशोक व उसके दोनों बेटे संजीव व पारस उससे हाथापाई पर उतर आए। 

विज्ञापन
Lawyer came to return moldy biscuits shot by shopkeeper in Firozpur
वारदात स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

फफूंदी लगे बिस्कुट वापस लौटाने आए एक वकील पर दुकानदार ने गोली दाग दी। वकील गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। वारदात टिवाना रोड स्थित ओम आश्रम के समक्ष महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास घटी है। थाना सिटी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वकील धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दुकानदार अशोक शर्मा की दुकान से बिस्कुट का पैकेट खरीदा था। बिस्कुट खराब होने के कारण वह अपने बच्चे को लेकर अशोक की दुकान पर पहुंचा। लेकिन झगड़े के बाद अशोक व उसके दोनों बेटे संजीव व पारस उससे हाथापाई पर उतर आए। नीलम रानी ने अपने पति अशोक को गोली चलाने के लिए उकसाया, उसने घर से पिस्तौल लाकर गोली चला दी। पहले फायर में तो वह बच गया परंतु दूसरी गोली उसकी जांघ में आकर लगी जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा पुलिस पार्टी सहित पहुंचे, मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की। वकील धर्मेंद्र के बयान पर आरोपी दुकानदार अशोक शर्मा, उसके बेटे संजीव शर्मा व पारस शर्मा व पत्नी नीलम रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed