{"_id":"a3f8616350f3a9e9a7e402a856e0a5b5","slug":"law-student-run-away-taking-answersheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर देने आया लॉ का छात्र ये क्या गजब कर गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर देने आया लॉ का छात्र ये क्या गजब कर गया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 May 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू के लॉ विभाग में परीक्षा देने आया छात्र मंगलवार को उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। विभाग के कर्मचारियों ने छात्र को फोन कर उत्तर पुस्तिका लौटाने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं लौटाई।
विज्ञापन
लॉ विभाग के क्लर्क संदीप कुमार ने एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र अमृतपाल निवासी सेक्टर 46 के खिलाफ सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया।
एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र अमृतपाल का मंगलवार को कपनी लॉ का पेपर था। पेपर के दौरान उसने पहले मिली उत्तर पत्रिका को खराब कर दिया। इसके बाद उसे दूसरी उत्तर पत्रिका दी गई।
विज्ञापन
लेकिन, वह परीक्षा के आधे समय में ही उत्तर पत्रिका लेकर भाग गया। इस दौरान उसे कॉल कर उत्तर पुस्तिका लौटाने के लिए भी कहा गया। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने छात्र पर मामला दर्जकर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन