{"_id":"5fa146288ebc3e9b7965b169","slug":"laptop-and-briefcase-stolen-from-car-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : बाइक सवारों ने टायर पंचर का किया इशारा, कार से उतर कर देखना व्यापारी को पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ : बाइक सवारों ने टायर पंचर का किया इशारा, कार से उतर कर देखना व्यापारी को पड़ा महंगा
Tue, 03 Nov 2020 05:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Nov 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-29/30 लाइट प्वाइंट के नजदीक कार का टायर पंक्चर होने का झांसा देकर बाइक सवार एक व्यापारी का बैग और ब्रीफकेस ले उड़े। बैग में लैपटॉप और ब्रीफकेस में नकदी समेत जरूरी कागजात थे। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में राजिंदर पाल बंसल ने बताया कि वह सेक्टर-21/डी में रहते हैं। उनकी सेक्टर-29 स्थित आयरन मार्केट में दुकान है। बीते सोमवार रात करीब आठ बजे दुकान से अपनी कार में घर लौट रहे थे। सेक्टर-29/30 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने कार का टायर पंक्चर होने का इशारा किया।
विज्ञापन
कार से नीचे उतरकर देखा तो टायर में हवा लग रही थी। इसके बाद फोन कर मौके पर ड्राइवर को बुलाया। टायर बदलने के दौरान देखा तो कार से बैग और ब्रीफकेस गायब था। बैग में लैपटॉप, ब्रीफकेस में नकदी समेत जरूरी कागजात थे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते सोमवार सुबह भी सेक्टर-27/30 की डिवाइडिंग रोड पर एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी मर्सिडीज सवार सीए को तेल लीकेज का झांसा देकर बाइक सवार दो युवक लैपटॉप ले उड़े थे। हालांकि बाद में बैग मनीमाजरा से मिल गया था।