फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Landlord son crush to two man by car

जमींदार के बेटे ने दो को कार से रौंदा

Mon, 07 Apr 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Mon, 07 Apr 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Landlord son crush to two man by car

गांव खाटवां में काम पर देरी पर पहुंचने को लेकर हुए झगड़े में जमींदार के बेटे ने कार से दो लोगों को रौंद दिया।

विज्ञापन


इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस थाना बहाववाला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव खाटवां निवासी सोहन लाल ने बताया कि वह गांव के ही एक जमींदार के खेत में काम करता है। शनिवार को काम पर देरी से पहुंचने के कारण जमींदार के बेटे ने उसके साथ मारपीट की।

दोपहर को घर जाकर सोहन लाल ने यह बात अपने घरवालों को बताई। इसी को लेकर शाम के समय परिवार के लोग इकट्ठे होकर जमींदार के घर बातचीत करने के लिए जाने को तैयार खड़े थे कि इसी दौरान जमींदार के बेटे ने तेज रफ्तार कार उन लोगों पर चढ़ाते हुए घर की दीवार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कार की टक्कर से घायल हुए दो लोगों पर उसने दो-तीन बार कार से चक्कर लगाए। जिसमें अनंत राम और दलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले लाया जा रहा था तो अनंत राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन प्रहलाद खाटवां, जत्थेदार कौर सिंह बहाववाला व रामसरा के सरपंच चौ. प्रदीप न्योल अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी अखिल न्योल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed