{"_id":"35dc5a9be27ae296a40537daa94ac613","slug":"land-lord-made-porn-video-of-bathing-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय युवती का बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाते समय युवती का बनाया अश्लील वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
Updated Wed, 08 Jul 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
पीरमुछल्ला में किराये पर रही एक युवती का मकान मालिक द्वारा अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। युवती को जब वीडियो बनाए जाने की पता चला तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीरमुछल्ला में एक युवती किराए का मकान लेकर रहती है। आरोप है कि सोमवार शाम युवती नहा रही थी तो मकान मालिक ने मोबाइल से युवती का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
युवती को जब इसका पता चला तो उसने तुरंत अपने आफिस में कॉल कर सारी जानकारी दी। इसके बाद स्टाफ ने ढकोली पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है।
विज्ञापन