फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   land fraud with daughter in law

थाने में बोली NRI बहु, 'मेरा ससुर है असुर'

Sat, 04 Apr 2015 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Sat, 04 Apr 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
land fraud with daughter in law

थाना एनआरआई पुलिस ने एनआरआई बहू से धोखाधड़ी करने के आरोप में उसके एनआरआई ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुर ने उसकी 5 एकड़ ज़मीन धोखे से अपने बेटे के नाम करवा दी।

विज्ञापन


थाना एनआरआई मुखी नवीन कुमार ने बताया कि एनआरआई महिला सुखचैन कौर पुत्री अवतार सिंह गांव कोटला राएका ने आईजी एनआरआई एवं महिला विंग को शिकायत में बताया था कि वह वर्ष 2000 में कनाडा चली गई थी।
विज्ञापन


उसका विवाह 2004 में कुलवंत सिंह पुत्र अजमेर सिंह गांव सलीना से हुआ और एक वर्ष बाद ही उसका पति भी कनाडा पहुंच गया। कनाडा में सुखचैनको बेटे ओर एक बेटी पैदा हुइ। 2012 में उसके ससुर अजमेर सिंह और अन्य पारिवारिक मेंबर भी कनाडा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुताबिक एनआरआई महिला के नाम विवाह मौके 16 अप्रैल 2004 को उसके ससुर अजमेर सिंह ने पांच एकड़ ज़मीन नाम करवाई थी। बताया कि एनआरआई बहू के नाम जमीन का इंतकाल किसी कारण माल रिकार्ड में नहीं हुआ।


इस दौरान अजमेर सिंह ने कनाडा जाने से पहले 19 अगस्त 2010 को बहू की जमीन अपने एनआरआई बेटे कुलवंत सिंह के नाम करवा दी। सुखचैन ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले उसे बच्चों समेत मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और जमीन भी धोखे से छीन ली।

थाना एनआआई पुलिस ने एनआरआई महिला सुखचैन की शिकायत पर उसके ससुर अजमेर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed