फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lakhs of rupees and ornaments stolen from liquor contractor house in Narnaul

Narnaul News: चोरों ने शराब ठेकेदार के मकान को बनाया निशाना, 70 लाख रुपये की नकदी व आभूषण किया साफ

Thu, 04 May 2023 08:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 May 2023 08:23 PM IST
सार

मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घर में घुसते कैद हो चुके हैं। चोर दीवार फांद कर घर के अंदर पहुंचे। इसके बाद ताले तोड़कर मकान के अंदर घुसे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार चोरों ने मात्र 15-20 मिनट में ही वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Lakhs of rupees and ornaments stolen from liquor contractor house in Narnaul
घर में जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में रेवाड़ी रोड पर एक शराब ठेकेदार के घर से चोरों ने दिनदाहड़े करीब 65 लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रबिना पी और डीएसपी नरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की सहायता से फिगर प्रिंट जुटाए गए। पीड़ित ने उक्त घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के बाद आसपास लगे सीसीटीवी से चोरों का सुराग लगाने में लग गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेवाड़ी रोड निवासी नीरज बंसल गुरुवार सुबह अपने परिवार के साथ शहर के मोहल्ला खड़खड़ी में शादी समारोह में गए थे। शाम को जब वह वापस घर आए तो देखा मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा है। वहीं पिछला गेट भी खुला पड़ा था। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी व मंदिर में रखे करीब 65 लाख रुपये की नकदी गायब थी। सोने की ब्रेसलेट, हार व अंगूठी भी नहीं थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी में दो लोग घर में घुसते दिखे
मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घर में घुसते कैद हो चुके हैं। चोर दीवार फांद कर घर के अंदर पहुंचे। इसके बाद ताले तोड़कर मकान के अंदर घुसे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार चोरों ने मात्र 15-20 मिनट में ही वारदात को अंजाम दिया। कैमरे में दोनों युवक पैदल ही आते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed