फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lady Teachers Alleged Shree Jainendra Gurukul Secretary for Assault

श्री जैनेंद्र गुरुकुल के सचिव पर उत्पीड़न और अश्लील व्यवहार करने का आरोप, टीचर्स का हंगामा

Tue, 12 Feb 2019 10:04 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Lady Teachers Alleged Shree Jainendra Gurukul Secretary for Assault
श्री जैनेंद्र गुरुकुल
पंचकूला सेक्टर-1 स्थित श्री जैनेंद्र गुरुकुल स्कूल की महिला टीचर्स ने स्कूल कमेटी के सचिव वीके जैन पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विरोध स्वरूप शिक्षिकाओं ने इस मामले को लेकर स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। स्कूल में हंगामे की सूचना पर प्रबंध कमेटी के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद टीचर्स ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर स्कूल कमेटी के सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने सचिव वीके जैन के खिलाफ महिला टीचर्स को शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन


कालका-शिमला हाईवे पर सेक्टर-1 स्थित श्री जैनेंद्र गुरुकुल स्कूल में वर्षों से कार्यरत दस महिला टीचर्स ने पंचकूला डीसीपी को दी शिकायत में बताया कि वह 18 दिसंबर को स्कूल की 9वीं  और 10वीं क्लास के बच्चों को लेकर दिल्ली पार्लियमेंट टूर पर गई थीं। टीम में स्कूल की उक्त सभी 10 टीचर शामिल थीं। इसका इंतजाम स्कूल कमेटी के प्रधान सुभाष ओसवाल जैन द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर्स ने  आरोप लगाया है कि जब वह टूर से वापस आईं तो उन्हें पता लगा कि कमेटी के सचिव वीके जैन कह रहे हैं कि जो भी टीचर दिल्ली गई थीं वो डिफॉल्टर और चरित्रहीन हैं। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षिकाओं के बारे में कई और अभद्र टिप्पणियां कीं। मामले को स्कूल की टीचर्स ने गंभीरता से लिया और इसकी लिखित शिकायत कमेटी के पदाधिकारियों से की।

उन्होंने लिखा कि जिन टीचर्स के बारे में सचिव वीके जैन ने अभ्रद भाषा का प्रयोग किया वह सभी इज्जतदार परिवारों से संबंध रखती हैं। इस तरह एक सचिव द्वारा उनके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना शर्मनाक है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सचिव वीके जैन का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो सका। अगर वह अपना पक्ष रखेंगे तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

अश्लील व्यवहार का भी आरोप लगाया

टीचर्स का आरोप है कि स्कूल में सचिव वीके जैन उनके साथ अश्लील व्यवहार करते हैं। साथ ही अभद्र टिप्पणी भी करते हैं। इतना ही नहीं कई बार छेड़छाड़ की हरकत भी की है। यह आरोप भी है कि वह कई घंटे महिला टीचर्स को अपने ऑफिस में बिना ककाम के बैठाकर रखते हैं।

टीचर्स ने बताया कि पुलिस में शिकायत देने से पहले उन्होंने पूरा मामला स्कूल कमेटी प्रधान के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने  सोमवार को कमेटी सदस्यों व जैन समाज की आपात बैठक बुलाई और सचिव वीके जैन को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद टीचर्स ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। मामले की जांच के लिए सेक्टर-5 स्थित महिला थाने की सहायक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा और सेक्टर-7 चौकी इंस्पेक्टर मोहन सिंह स्कूल में पहुंचे, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।

सेक्टर-1 स्थित श्री जैनेंद्र गुरुकुल स्कूल की 10 टीचरों ने सामूहिक रूप में कमेटी सचिव वीके जैन के खिलाफ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने की शिकायत दी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आरोप साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कंबोज, थाना प्रभारी सेक्टर-5

मामला मेरे संज्ञान में है। यह किसी की शरारत है। मामले में पुलिस ने कोई केस दर्ज किया है इसकी जानकारी नहीं है। अभी मैं दिल्ली में हूं। दो दिन बाद पंचकूला आऊंगा तभी कुछ कह सकूंगा।
- सुभाष ओसवाल, कमेटी प्रधान, श्री जैनेंद्र गुरुकुल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed