{"_id":"57adec8b4f1c1b884bee4571","slug":"lady-suicide-at-chandigarh-parents-blame-in-laws-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली महिला, ससुरालियों पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली महिला, ससुरालियों पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Aug 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-52 में रहनेवाली महिला का शव उसके कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे सेक्टर-52 में सोनम (24) ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है। वही महिला के पति का कहना है कि घरेलू कलह के चलते गुस्से में उसकी पत्नी ने फंदा लगाया है। जबकि महिला के परिजनों ने उसके पति पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोनम के पति संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह वो घर से करीब 8:30 बजे घर से बिना खाना खाए निकल गया था। जिसके बाद पत्नी ने फोन करके खाना खा कर जाने के लिए कहा। संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी काफी गुस्से वाली थी। उसने फोन पर धमकी भी दी कि अगर घर आकर खाना नही खाया तो वो फांसी लगा लेगी। संदीप ने घर पहुंच कर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो सोनम फंदे से लटक रही थी।
पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नही टूटा जिसके बाद ग्रिल तोड़कर सोनम को फंदे से नीचे उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचे जहां डाक्टरों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस व बलौंगी में रहने वाली उसकी बड़ी बहन को वारदात की सूचना मिली।
विज्ञापन
सोनम की बड़ी बहन सुनीता ने आरोप लगाया है कि सोनम का पति व अन्य लोग दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करते थे। अक्सर उससे मारपीट करते थे। वारदात से एक दिन पहले भी उससे मारपीट हुई थी। वही सेक्टर-61 पुलिस चौकी इंचार्ज हरि ओम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 के शव गृह में रखवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।