फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady rape in running car

दवा लेने गई महिला से चलती कार में रेप

Thu, 29 May 2014 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 29 May 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
lady rape in running car
हरियाणा के पानीपत में बलात्कार की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला सामने आया असंध रोड पर स्थित अस्पताल में। यहां दवा लेने आई महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले जाकर युवक ने चलती कार में दुराचार किया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में दवा लेने आई थी महिला

lady rape in running car

शहर की एक कालोनी निवासी 30 वर्षीय महिला असंध रोड स्थित एक अस्पताल में दवा लेने आई थी। अस्पताल के बाहर ईश्वर नामक व्यक्ति ने उसे नौकरी लगवाने का लालच दिया और गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया।

महिला के मुताबिक ईश्वर ने उसे अपने साथ पिछली सीट पर बैठा लिया और एक दूसरा व्यक्ति गाड़ी चलाने लगा। वे उसे एक सुनसान रोड पर ले गए और ईश्वर ने जबरन चलती गाड़ी में उसके साथ दुराचार कर दिया। दुराचार करने के बाद आरोपी अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। महिला का कहना है कि आरोपियों ने यह बात किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया। पुलिस ने ईश्वर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की आरोपी से हुई थी नौकरी दिलाने की बात

lady rape in running car

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि महिला और ईश्वर की फोन पर बातचीत हुई थी। महिला असंध रोड स्थित अस्पताल में दवा लेने आई थी। यहां पर ईश्वर ने उसको नौकरी लगवाने की बात कही और उसके साथ गाड़ी में बैठकर चली गई।

पुलिस के मुताबिक महिला के पास अस्पताल की कोई पर्ची नहीं है, जबकि महिला का कहना है कि ईश्वर ने वापस आकर दवा लेने की बात कही थी और वारदात के बाद वह काफी परेशान हो गई थी।

विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

lady rape in running car

वर्जन
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला के साथ चलती गाड़ी में दुराचार का मामला सामने आया है। महिला ने शिकायत में एक व्यक्ति पर दुराचार और दूसरे पर साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ईश्वर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-भीम सिंह, उप प्रभारी, थाना मॉडल टाउन पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed