फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady murdered mother-in-law in ludhiana of punjab

सहेली और उसके प्रेमी के साथ मिलकर सास संग खेला 'खूनी खेल', खुद बताई वजह, बोली...

Wed, 30 May 2018 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 30 May 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
lady murdered mother-in-law in ludhiana of punjab
murder
बहू अपनी बुजुर्ग सास की कातिल बन गई। उसने सहेली और उसके प्रेमी के साथ मिलकर 'खूनी खेल' खेला। घटना पंजाब के लुधियाना की है। टिब्बा रोड के कंपनी बाग इलाके में एक महिला ने अपनी सहेली और उसके पुरुष मित्र से अपनी ही सास की हत्या करा दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने दोनों को भगा दिया और कुछ समय बाद शोर मचा दिया कि उसकी सास को कोई मार कर चला गया।
विज्ञापन


महिला के चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोग जब आए तो उन्होंने देखा कि घायल सुरजीत कौर (65) की सांस चल रही है। वह सुरजीत कौर को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से सुरजीत को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा के इंचार्ज इंस्पेक्टर दिलीप बेदी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने सुरजीत कौर की बहू ज्योति, उसकी सहेली बरखा और उसके आशिक राजवीर सिंह उर्फ राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि ज्योति सास की रोक टोक से परेशान थी। इसलिए उसने सहेली के साथ मिलकर सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रची साजिश और फिर अंजाम दी

lady murdered mother-in-law in ludhiana of punjab
murder
थाना टिब्बा के इंचार्ज ने बताया कि सुरजीत कौर का बेटा बलजीत सिंह ड्राइवर है। वह मां, पत्नी और तीन बच्चों के साथ टिब्बा रोड स्थित कंपनी बाग में रहता है। बलजीत के काम पर जाने के बाद ज्योति की सहेली और उसका पुरुष मित्र अक्सर घर आ जाते थे। उनके चाल चलन को देख कर सुरजीत कौर अपनी बहू को समझाती थी। इससे ज्योति की अपनी सास से बनती नहीं थी।

सास की टोकाटाकी से परेशान होकर ज्योति ने अपनी सहेली बरखा से बात की। बरखा ने अपने मित्र राजू को बताया। इस पर तीनों ने सुरजीत की हत्या की साजिश रच डाली। रोजाना की तरह सोमवार को सुरजीत कौर का बेटा बलजीत अपने काम और बच्चे स्कूल चले गए। घर में ज्योति और सुरजीत कौर अकेली थी।

ज्योति ने अपनी सहेली बरखा और उसके मित्र राजू को घर बुलाया। दोनो ने सुरजीत कौर को बुरी तरह से घायल कर दिया। तीनों ने उसे मृत समझ लिया। इसके बाद ज्योति ने बरखा और राजू को वहां से भगा दिया। कुछ समय बाद खुद शोर मचा दिया कि उसकी सास सुरजीत कौर को कोई मार कर चला गया है। जब लोग इकट्ठा हुए तो सुरजीत के सांस चल रही थी।

उसे अस्पताल ले जाया गया। वहांसे पीजीआई जाते समय रास्ते में सुरजीत मौत हो गई। इंस्पेक्टर बेदी ने बताया कि ज्योति के काफी डरी होने के कारण पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने आरोपी ज्योति से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बताई। उन्होंने बताया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed