फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady constable killed in accident during returning from modi rally duty

ड्यूटी से घर लौट रही लेडी कांस्टेबल की मौत

Sun, 13 Sep 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
lady constable killed in accident during returning from modi rally duty

पीएम मोदी दौरे की ड्यूटी करके पुलिस लाइन लौटते समय यूटी कांस्टेबल प्रवीन की पंजाब पुलिस के वाटर कैनन ने टक्कर मार दी। जबकि, इलाज के दौरान पीजीआई में महिला कांस्टेबल की शनिवार सुबह मौत हो गई। वहीं, आरोपी वाहन चालक पंजाब पुलिस के एएसआई को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन


महिला कांस्टेबल प्रवीन की ड्यूटी पीएम दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को सेक्टर-3 एरिया में लगाई गई थी। डेढ़ बजे मोदी के वापस जाने के बाद लेडी कांस्टेबल एक्टिवा से सेक्टर-26 की तरफ निकली।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस लाइन केगेट नंबर-2 के पास पंजाब पुलिस के वाटर कैनन ने एक्टिवा सवार कांस्टेबल को टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पंजाब पुलिस के एएसआई शोरी राम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, उसको जमानत कर रिहा कर दिया गया। जबकि, घायल महिला कांस्टेबल को पीजीआई में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार महिला कांस्टेबल प्रवीन को पेट व थाई में गंभीर चोटें आई थी। पीजीआई में देर रात उसके थाई के पास से ब्लड न रुकने की वजह से आपरेशन भी किया गया। लेकिन, आखिरकार प्रवीन की देर रात 2: 24 बजे मौत हो गई।

3 साल की बेटी व 14 माह का बेटा
महिला कांस्टेबल प्रवीन के पति जसपाल राय इएसआई कार्पोरेशन सेक्टर-19 में कर्मचारी हैं। पूरा परिवार जीरकपुर में रहता था। उन्होंने बताया कि उनकी दो छोटे बच्चे भी है। इनमें एक तीन साल की बेटी व दूसरा 14 माह का बेटा है।

जसपाल राय घटना की जानकारी देते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि उनकी तीन साल की बेटी शुक्रवार शाम से एक ही सवाल पूछ रही है कि मम्मी कब वापस आएगी। हादसे के बाद से चौदह माह के बेटे की रो-रोकर हालत खराब है।


काश उसकी आखिरी इच्छा पूरी हो जाए

परिजनों ने बताया कि प्रवीन की पहली और आखिरी इच्छा अपने बेटे से जुड़ी थी। वह हमेशा एक ही बात करती थी कि बेटे को आईपीएस अधिकारी बनाना चाहती है। पति जसपाल राय ने कहा कि अब काश उसकी आखिरी इच्छा पूरी हो जाए। उसने बताया कि प्रवीन की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए वह जी जान लगा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed