फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lady Committed Suicide due to Harassment by In-laws after Four Daughters Birth

चार बेटियां पैदा हो गईं, तो ससुराल वाले देने लगे थे ताने, तंग आकर विवाहिता ने कर ली आत्महत्या

Wed, 03 Apr 2019 01:13 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला (हिसार) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Apr 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Lady Committed Suicide due to Harassment by In-laws after Four Daughters Birth
सांकेतिक तस्वीर
चार बेटियां पैदा हो गईं, तो ससुराल वालों ने ताने मारने शुरू हो कर दिए। विवाहिता इस कदर परेशानी हो गई कि उसने जिंदगी खत्म कर लेना मुनासिब समझा। घटना हरियाणा के हिसार की है। बरवाला शहर के वार्ड 19 में एक विवाहिता ने इसलिए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली कि उसके ससुराल वाले उसे चार बेटियां पैदा करने का लगातार ताना दे रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने 32 वर्षीय मृतका सुमन के भाई हनुमान की शिकायत पर पति रमेश, ससुर साधु राम, सास सज्जना, ननद सुनीता व आरती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जिला फतेहाबाद की ऑफिसर कॉलोनी निवासी हनुमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बहन सुमन की शादी करीब 13 साल पहले बरवाला के वार्ड 19 के रहने वाले रमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद सुमन की चार बेटियां पैदा हुईं।
विज्ञापन


इसे लेकर सुमन के ससुराल वाले पति रमेश, सास सज्जना, ससुर साधुराम, ननद सुनीता व आरती अकसर ताने मारते व परेशान करते रहते थे। इस कारण सुमन मायके में आकर रहने लगी। कई बार पंचायतें हुईं व सहमति बनी और रमेश सुमन को बरवाला ले आया। कुछ समय के बाद फिर से वे उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि सुमन ने ससुराल जनों के तानों से तंग आकर सोमवार रात को जहर का सेवन कर लिया व मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र सिंह बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed