{"_id":"5ca46423bdec221445022949","slug":"lady-committed-suicide-due-to-harassment-by-in-laws-after-four-daughters-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बेटियां पैदा हो गईं, तो ससुराल वाले देने लगे थे ताने, तंग आकर विवाहिता ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बेटियां पैदा हो गईं, तो ससुराल वाले देने लगे थे ताने, तंग आकर विवाहिता ने कर ली आत्महत्या
Wed, 03 Apr 2019 01:13 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला (हिसार)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बेटियां पैदा हो गईं, तो ससुराल वालों ने ताने मारने शुरू हो कर दिए। विवाहिता इस कदर परेशानी हो गई कि उसने जिंदगी खत्म कर लेना मुनासिब समझा। घटना हरियाणा के हिसार की है। बरवाला शहर के वार्ड 19 में एक विवाहिता ने इसलिए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली कि उसके ससुराल वाले उसे चार बेटियां पैदा करने का लगातार ताना दे रहे थे।
पुलिस ने 32 वर्षीय मृतका सुमन के भाई हनुमान की शिकायत पर पति रमेश, ससुर साधु राम, सास सज्जना, ननद सुनीता व आरती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जिला फतेहाबाद की ऑफिसर कॉलोनी निवासी हनुमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बहन सुमन की शादी करीब 13 साल पहले बरवाला के वार्ड 19 के रहने वाले रमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद सुमन की चार बेटियां पैदा हुईं।
इसे लेकर सुमन के ससुराल वाले पति रमेश, सास सज्जना, ससुर साधुराम, ननद सुनीता व आरती अकसर ताने मारते व परेशान करते रहते थे। इस कारण सुमन मायके में आकर रहने लगी। कई बार पंचायतें हुईं व सहमति बनी और रमेश सुमन को बरवाला ले आया। कुछ समय के बाद फिर से वे उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि सुमन ने ससुराल जनों के तानों से तंग आकर सोमवार रात को जहर का सेवन कर लिया व मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र सिंह बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।