फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lady Assauled by Boy, Captured Video Also

वैलेंटाइन डे से दो दिन पहले पति-पत्नी की खुशियों को लगा 'ग्रहण', नशा देकर दुष्कर्म...बनाई वीडियो

Wed, 13 Feb 2019 12:51 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Feb 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Lady Assauled by Boy, Captured Video Also
marital assault
वैलेंटाइन डे से दो दिन पहले एक दंपति की खुशियों को ऐसा ग्रहण लगा कि सब बर्बाद हो गया। एक युवक ने नशा देकर महिला से दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। हरियाणा के नारनौल में यह मामला सामने आया। महेंद्रगढ़ ब्लॉक के एक गांव में विवाहिता को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी ने वीडियो क्लिप विवाहिता के पति समेत कुछ अन्य लोगों को भी भेजी है। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी और वीडियो बनाने वाले साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। महिला थाना प्रभारी शारदा देवी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। 164 के तहत बयान दर्ज किए गए हैं। अब आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

ये है मामला

पीड़िता ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी कि महेंद्रगढ़ के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी राजस्थान में हुई है। चरखी दादरी निवासी इंद्र कौशिक का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि दिसंबर 2017 को इंद्र उसके घर आया। वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसे पीने के लिए जूस दिया।

जूस पीते ही वह बेहोश हो गई। होश आने पर आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो दिखाई और बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता आठ फरवरी 2019 को मायके आई थी। आरोपी इंद्र कौशिक उसके गांव आ गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने कहा कि वह पति को छोड़कर उससे शादी कर ले।

मना करने पर वीडियो वायरल की धमकी दी। उसने पति और भाई को आपबीती बताई तो मामला पुलिस में पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि इंद्र कौशिक ने उसकी सोने की अंगूठी और चेन भी धमका कर ली है। पीड़िता ने अश्लील वीडियो समेत अन्य सबूत भी पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed