फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lab technician died in road accident in Bhiwani

भिवानी में हादसा: थ्रेसर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, लैब टेक्नीशियन की मौत, छीना परिवार का सहारा

Wed, 06 Apr 2022 03:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Apr 2022 03:42 PM IST
सार

एलटी की मौत से परिवार का सहारा छीन गया। बुजुर्ग मां, ननद और बेटी की जिम्मेदारी पत्नी पर आ गई। सिवानी क्षेत्र के गांव झुप्पा के नजदीक हादसा हुआ। संजीव हिसार के निजी अस्पताल में कार्यरत था।

विज्ञापन
Lab technician died in road accident in Bhiwani
मृतक का फाइल फोटो। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी के सिवानी क्षेत्र के गांव झुप्पा के नजदीक थ्रेसर-ट्रैक्टर और कार की टकर में निजी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रैक्टर भी बीच सड़क पलट गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे का है। गांव बरालु निवासी करीब 30 वर्षीय संजीव हिसार के एक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था और रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहा था। वह झुप्पा और सिवानी के बीच पहुंचा तो वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर के पीछे लगे थ्रेसर से कार टकरा गई। हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

 

घायल संजीव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया। बुधवार दोपहर में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे की सूचना लोहारू के गांव बरालु में पहुंची तो वहां मातम छा गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मामले के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजन अजेक कुमार ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर को मतानी गांव का विनोद चला रहा था। 


एक माह पूर्व हुई था पिता की मौत, अब बेटे की मौत से सदमे में परिवार
मृतक संजीव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है। वह अविवाहित है। संजीव शादीशुदा था और उसे करीब छह साल की एक बेटी है। संजीव के पिता राजेंद्र का करीब एक माह पूर्व ही निधन हुआ था। इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी संजीव के कंधों पर आ गई थी। अब संजीव की मौत से परिवार का इकलौता सहारा भी छिन गया है। 


ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज

सड़क हादसे में बरालु के संजीव की मौत हुई है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर कुलदीप, एसएचओ, सिवानी पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed