फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Knife Attack on Conductor by Students for Seat in Bus

सरेआम गुंडागर्दीः सीट छोड़ने को कहा तो छात्र ने चला दिया चाकू, कंडक्टर लहूलुहान, हाईवे जाम

Fri, 26 Oct 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Fri, 26 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Knife Attack on Conductor by Students for Seat in Bus
Knife
कॉलेज छात्र ने सरेआम दिखाई गुंडागर्दी, बस में सफर के दौरान सीट छोड़ने को कहा तो उसने कंडक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें कंडक्टर बुरी तरह घायल हो गया। खरड़ लुधियाना हाईवे पर फरीदकोट से शिमला जा रही पीआरटीसी की बस के कंडक्टर के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं के एक छात्र ने यह कांड किया। आरोपी ने कंडक्टर के सिर गले पर वार किया है।
विज्ञापन


इससे कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चार टांके लगे हैं। इसके बाद अन्य बस चालक भी इस हमले के विरोध में आ गए और उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। प्रदर्शनकारी बस ड्राइवर हमला करने वाले छात्र को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना घडुआं के एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस खरड़ के इंचार्ज पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस द्वारा लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


ऐसे शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक जिस बस में विवाद हुआ, वह लुधियाना से गांव घड़ुंआं की ओर आ रही थी। बस जब समराला शहर पहुंची तो वहां से कुछ महिलाएं बस में चढ़ीं। कंडक्टर ने रणजीत को लेडीज सवारियों के लिए सीट छोड़ने के लिए कह दिया। जिस दौरान युवक ने जवाब दिया और कहा कि वह भी टिकट लेकर ही बस में चढ़ा है और वह सीट नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बस कंडक्टर तथा उस युवक के बीच तीखी बहस हो गई। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाहर पहुंचते ही इस विद्यार्थी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिस कारण कंडक्टर के सिर में गहरी चोट लगी है। गुस्साए अन्य बस चालकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। खरड़ मोरिंडा सड़क पर सुबह के समय यातायात जाम लग जाने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


आरोपी छात्र बोला- कंडक्टर ने की थी मारपीट
वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी रणजीत कुमार ने बताया कि वह होटल मैनेजमेंट का विद्यार्थी है। उसने बताया कि बस कंडक्टर ने पहले बस में उसके साथ मारपीट की थी। थाना घडुआं के एसएचओ शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि बस कंडक्टर के बयानों पर संबंधित विद्यार्थी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed