फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnapping of Kaithal youth in Malaysia, demand of Rs 25 lakh in ransom

मलयेशिया में कैथल के युवक का अपहरण, फिरौती में 25 लाख की मांग

Sun, 29 Jul 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Updated Sun, 29 Jul 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of Kaithal youth in Malaysia, demand of Rs 25 lakh in ransom
सांकेतिक तस्वीर
मलयेशिया में एक भारतीय युवक का वहां भारतीय ने ही अपहरण कर लिया है और उसे मुक्त करवाने के लिए परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। हरियाणा के कैथल के गांव जाजनपुर निवासी कृष्ण लाल ने एसपी आस्था मोदी को दी शिकायत में बताया कि वो अपने बेटे संजीव कुमार को आस्ट्रेलिया भेजना चाहते थे। 
विज्ञापन


इसके लिए एजेंटों ने उसके बेटे को मलएशिया के रास्ते आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपियों के ही जानकारों ने उसके बेटे का मलयेशिया में अपहरण कर लिया और उससे बेटे को छोड़ने के लिए 25 लाख रुपये की फिरौती फोन के माध्यम से मांगी। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरप्रीत उर्फ गोपी निवासी गांव पद्दा (अमृतसर), अमृत निवासी गुरदास नगर (पटियाला), अमित, जगमोहन आनंद, अमित की मां निवासी आनंद नगर (पटियाला) के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एसपी ने शिकायत मिलते ही विदेश मंत्रालय के माध्यम से मलयेशिया में भारतीय दूतावास को यह जानकारी भेज दी है कि वहां भारतीय युवक को बंधक बनाने एवं फिरौती मांगे जाने की सूचना मिली है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। एसपी ने कहा कि युवक को छुड़वाने के लिए हर संभव स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed