{"_id":"de70fbeac14d7249213c9abf8d1a5e47","slug":"kidnapping-attempt-of-dental-college-owner-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल कॉलेज मालिक के बेटे की किडनैपिंग का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेंटल कॉलेज मालिक के बेटे की किडनैपिंग का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 28 May 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला के सुल्तानपुर गांव स्थित बीआरएस डेंटल कालेज के मालिक अनूप गर्ग के 12 वर्षीय बेटे का कार सवार दो युवकों ने सेक्टर-2 में मंगलवार देर रात घर के बाहर से अपहरण का प्रयास किया। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों व उनकी गाड़ी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सारी घटनाएं बताईं, लेकिन लिखित में शिकायत नहीं दी। पुलिस मध्य रात्रि के बाद तक पूरे शहर में तफ्तीश करती रही। डेंटल कालेज के मालिक अनूप गर्ग का पॉश इलाका सेक्टर-2 में आवास है। सेक्टर-20 के द गुरुकुल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला मुकुल गर्ग रात में अपने ही कोरिडोर में फुटबॉल खेल रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच उसकी बॉल घर के बाहर सड़क पर चली गई। मुकुल यह गेंद लेने के लिए सड़क पर गया, जहां सफेद रंग की एक कार पहले से ही खड़ी थी और इसमें दो युवक सवार थे। ड्राइवर सीट की बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने मुकुल का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसके बाद मुकुल ने शोर मचाया और हाथ खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर कार में बैठे युवक ने उसका हाथ छोड़ दिया। इतने में उसके परिजन भी घर से बाहर आ गए और कार पर पत्थर मारा, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।
परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद एसीपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह और सेक्टर-5 के एसएचओ इंस्पेक्टर मनीष भी मौके पर पहुंचे। पूरे शहर में मैसेज फ्लैश कर नाकाबंदी कराई गई। देर रात तक तफ्तीश जारी थी।