{"_id":"64397c3bf2362476410ae593","slug":"kidnapping-attempt-of-a-youth-in-amritsar-of-punjab-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मैसेज भेजना युवक को पड़ा भारी, सहेलियों संग युवती ने की अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: मैसेज भेजना युवक को पड़ा भारी, सहेलियों संग युवती ने की अपहरण की कोशिश
Fri, 14 Apr 2023 09:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Apr 2023 09:49 PM IST
सार
घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने बीच बचाव करते हुए कार सवारों को घेर लिया और सिविल लाइंस थाना पुलिस को भी सूचना दी। इस दौरान चालक ने कार भगाने का प्रयास भी किया लेकिन लोग कार के आगे खड़े हो गए। उन्होंने चिल्ला रहे शुभम को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टाग्राम पर एक युवती को संदेश भेजना युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब वह शुक्रवार की शाम अपने साथियों और सहेलियों के साथ उसका अपहरण करने लारेंस रोड पहुंच गई। हंगामा कर उन्होंने युवक को गाड़ी में बैठा भी लिया लेकिन आसपास के लोगों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार एक युवती को शुभम नामक युवक अक्सर इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर परेशान करता था। युवती ने इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी। इसके बाद सभी ने शुभम को सबक सिखाने की योजना बनाई और शुक्रवार शाम को उसे लारेंस रोड पर मिलने बुला लिया। जैसे ही शुभम युवती के पास पहुंचा तो उसके दोस्तों ने उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती कार में डाल लिया। इसके बाद शुभम ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने बीच बचाव करते हुए कार सवारों को घेर लिया और सिविल लाइंस थाना पुलिस को भी सूचना दी। इस दौरान चालक ने कार भगाने का प्रयास भी किया लेकिन लोग कार के आगे खड़े हो गए। उन्होंने चिल्ला रहे शुभम को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
लोगों ने जब मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू किया तो युवती के साथ आई दोनों युवतियां अपना चेहरा छिपाने लगीं। इससे पहले कि वहां पुलिस पहुंचती मौका मिलते ही चालक अपने साथियों के साथ कार भगा ले गया। सिविल लाइन पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज ली है। उसके सहारे अपहरण करने आए युवतियों और युवकों का पता लगा रही है।