फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnapped girls found at mumbai, she one month daily raped

'लापता' लड़कियों की आबरू मुंबई में लुटी

Wed, 10 Dec 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Wed, 10 Dec 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
kidnapped girls found at mumbai, she one month daily raped

दिवाली की रात मालेरकोटला से अगवा दो लड़कियां मुंबई से बरामद हुईं। वहां, किडनेपर उनसे रोजाना रेप कर रहे थे। पुलिस ने कड़ी मुशक्कत के बाद उन्हें मुंबई के नासिक शहर की एक बिस्कुट फैक्टरी में से छुड़वा लिया है।

विज्ञापन


महीना भर भेद बने रहे अपहरण के इस संगीन मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करके खुलासा किया है कि दोनों लड़कियों को जबरी अगवा करके मुंबई ले जाने वाले शरारती किस्म के दोनों युवकों ने उनका जबरन एक महीने तक शारीरिक शोषण भी किया है।
विज्ञापन


डीएसपी मालेरकोटला विलियम जेजी ने मंगदलवार को पत्रकारवार्ता के दौरन बताया कि दिवाली की रात शहर के एक भीड़भाड़ वाले मुहल्ला में से दो युवक आशुतोष और रवि कुमार एक साधारण परिवार की दो लड़कियों को अगवा करके मुंबई के नासिक शहर में ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों पर गंदी नजर रखते थे मनचले

kidnapped girls found at mumbai, she one month daily raped

एकाएक शहर में से दो लड़कियों के अपहरण की वारदात ने पुलिस और आम लोगों को सकते में डाल दिया था, लड़कियों के परिजनों द्वारा शक जाहिर किया गया था कि अवारा किस्म के दो मनचलें युवक आशुतोष और रवि उनकी लड़कियों पर गंदी नजर रखते थे,

परिजनों द्वारा आशंका व्यक्त किए जाने के बाद मालेरकोटला पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस किया और पुलिस टीम मुंबई रवाना की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोकल पुलिस ने दोनों अपहरत लड़कियों को मुंबई के नासिक की एक बिस्कुट फैक्टरी में से छुड़वाया गया और लड़कियों को बरामद करके मालेरकोटला पुलिस ने दोनों को मुंबई की कोर्ट में पेश करके उनके बयान कलमबद्ध करवाए जहां उन्होंने बताया कि दोनों युवक एक महीने से लगातार उनका शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को भी काबू करने में कामयाब रही है। बरामद लड़कियों को उनके परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed