फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap of young woman near mall

दिन दहाड़े मॉल के पास से युवती का किडनैप

Tue, 01 Jul 2014 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 01 Jul 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
kidnap of young woman near mall

प्रेम प्यार में मामूली तकरार के बाद दो युवकों ने सोमवार को दिन दहाड़े फिरोजपुर रोड स्थित एक मॉल के समीप से एक युवती को अगवा किया।

विज्ञापन


अगवा करने के बाद दोनों आरोपियों ने युवती को लगभग पांच किलोमीटर दूर छोड़ दिया। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने बुलेरो सवार बाघापुराना निवासी बरिंदर सिंह व अमरीक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती बरिंदर सिंह की जान पहचान थी। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को युवती बाघापुराना से लुधियाना आई हुई थी। जब दोनों युवकों को पता चला कि वह युवती लुधियाना आई हुई है। तो दोनों युवक भी लुधियाना आ पहुंचे।

फिरोजपुर रोड पर दोनों आरोपियों ने युवती को कार में बैठने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इस दौरान दोनों युवकों ने जबरदस्ती उसे कार में अगवा कर लिया। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed