फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap of school girl and gang rape in amritsar

स्कूल जा रही छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप

Mon, 12 Oct 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 12 Oct 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
kidnap of school girl and gang rape in amritsar

अमृतसर में एक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजन एसीजेएम परमिंद्र सिंह की अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने केस की जांच के लिए थाना सदर को आदेश दिए।

विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्जकर आरोपी सोनी, रेशम सिंह निवासी जींदरे वाली गली मुस्तफाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार को वह स्कूल जा रही थी। दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और मुंह में कपड़ा ठूसकर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


आरोपी उसे किसी के घर ले गए और वहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने परिजनों को इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में घर छोड़ गए दरिंदे, पीड़िता सदमे में

kidnap of school girl and gang rape in amritsar

पीड़िता को आरोपी घर के बाहर बेहोशी के हालत में छोड़ गए जब घर वालों का इस बात का पता चला तो पीड़िता के होश आने के बाद उसके पिता उसे लेकर एसीजेएम परमिंद्र सिंह की अदालत में पेश हुए।

पीड़िता के बात सुनने के बाद एसीजेएम ने थाना सदर को केस की जांच करने के आदेश दिए। वहीं पीड़िता के ब्यान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। केस की जांच अधिकारी एसआई राजविंद्र कौर ने बताया कि पीड़िता सदमे में है।

जब उससे पूछा जाता है कि आरोपी उसे किसके घर लेकर गए थे, तो वह उसका सही जवाब नहीं दे पाती है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed