{"_id":"95ce20b53dfefda2f507fc2a9313b4c9","slug":"kidnap-of-rape-victim-before-giving-evidence-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता को कोर्ट में गवाही से पहले उठा ले गए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता को कोर्ट में गवाही से पहले उठा ले गए आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 12 Mar 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार के आरोपियों ने 11 मार्च को अदालत में होने वाली गवाही से पहले ही लड़की का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को नौ मार्च को घर से बाहर से दुराचार में शामिल आरोपी उठा ले गए। पुलिस ने लड़की का मंगलवार देर शाम स्थानीय लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में मेडिकल करवाया।
पीड़िता के पिता के मुताबिक 10वीं कक्षा की छात्रा उसकी बेटी से नवंबर 2013 में चार युवकों ने दुराचार किया था। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस ने चार में से दो ही आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
दो अन्य पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी मामले में 11 मार्च को अदालत में पीड़िता की गवाही होनी थी।
पीड़िता अदालत में पेश न हो सके, इसीलिए आरोपियों ने नौ मार्च को सूमो गाड़ी में अपहरण कर कैथल उठा ले गए। वहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और डराने-धमकाने के साथ कई तरह से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की थी। मंगलवार को पता चला कि उनकी लापता बेटी कैथल में है।
उन्होंने इस पर पुलिस को जानकारी दी। देर शाम समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि अपहरण के इस मामले में दुराचार के वे सभी आरोपी शामिल हैं, जिनके खिलाफ नवंबर 2013 में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
उधर, डीएसपी निर्मल सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। लड़की का मेडिकल कराया गया है। इसमें जो भी आरोपी होगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।