फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap of minor girl and gangrape

दिनदहाड़े घर से नाबालिग का किडनैप कर गैंगरेप

Sun, 09 Mar 2014 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Sun, 09 Mar 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
kidnap of minor girl and gangrape

तीन युवकों ने दिनदहाड़े घर में दाखिल होकर बारहवीं में पढ़ती नाबालिग छात्रा को पिस्तौल और हथियारों के दम पर अगवा कर लिया और उसे राजस्थान ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयानों के आधार पर शनिवार रात को आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गिद्दड़बाहा पुलिस को दी शिकायत में मलोट में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा ने बताया है कि वह अपने घर में बैठी परीक्षा की तैयारी कर रही थी कि तभी पिस्तौल और हथियारों से लैस होकर आए तीन नौजवान उसके कमरे में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों उसके सिर पर पिस्तौल लगाकर उसे साथ चलने को मजबूर करने लगे। जब उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। तीनों युवक उसे जबरन बठिंडा के रास्ते होते हुए राजस्थान में किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया।

पीड़िता ने बताया कि किसी तरह से वह आरोपियों के चंगुल से बच निकली और अपने गांव शनिवार को पहुंचकर सारी जानकारी माता-पिता को दी। इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर ने प्राथमिक जांच शुरू करते हुए छात्रा का गिद्दड़बाहा सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। फिलहाल पुलिस ने लड़की के बयानों पर आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस सहायक थानेदार जसविंदर सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों की तलाश में छापामारी कर रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed