फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and rape with 9 years old child

9 साल की बच्ची को किडनैप कर हैवानियत

Mon, 02 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत) Updated Mon, 02 Mar 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
kidnap and rape with 9 years old child

घर के बाहर खेल रही 9 साल की बच्ची को युवक उठाया और खेतों में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में शनिवार को घटी। गांव के ही एक युवक ने बच्ची को उसके घर के बाहर से उठाया था। इसके बाद खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 9 साल की बेटी शनिवार को दोपहर बाद घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का विक्की उसकी बेटी को बहकाकर अपने साथ खेतों में ले गया। यहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रोती-बिलखती और खून से लथपथ हालत में बच्ची को घटनास्थल पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। काफी देर तक जब बच्ची नहीं लौटी थी उसकी खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन

आरोपी विक्की गांव के पास से गिरफ्तार

kidnap and rape with 9 years old child

इसी दौरान किसी ने बताया कि बच्ची खेतों में पड़ी है। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें बच्ची बेसुध हालत में मिली। किसी तरह से बच्ची को होश में लाकर पूछताछ की गई तो उसने पूरा वाकया बताया।

इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पर विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में लाया गया। मेडिकल परीक्षण के उपरांत बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

वहीं पुलिस ने देर शाम आरोपी विक्की को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। विक्की को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
कमलेश, जांच अधिकारी ने बताया कि 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत आई थी। इसके उपरांत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पीड़ित बच्ची को मेडिकल करवाया गया है। आरोपी को आज अदालत में भी पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed