फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khutton sisters named Most Wanted

फरार चर्चित खुट्टन बहनें मोस्ट वांटेड घोषित

Sun, 24 Nov 2013 11:51 AM IST
राजेश ढल्ल/ अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Nov 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
Khutton sisters named Most Wanted
विदेशी महिला को लाखों रुपये चूना लगाने के मामले में फरार चर्चित खुट्टन बहनों को मोस्ट वांटेड की सूची में डाल दिया गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस पहले ही सीमा खुट्टन और रेणु खुट्टन का सुराग बताने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर चुकी है। चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को करीब एक साल से इन दोनों बहनों की तलाश है।

क्या है मामला
ब्रिटिश महिला पेट्रीशिया क्रेग ने 14 मई 2012 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में खुट्टन बहनों और दिवंगत पार्षद अरशद खान का नाम लिया गया था।
विज्ञापन


क्रेग के अनुसार वर्ष 2011 में जब वह चंडीगढ़ आई थी तो तीनों आरोपियों ने एक ज्वाइंट प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर उससे 91 लाख रुपये लिए थे।

इसके लिए एमओयू भी तैयार किया गया। क्रेग को पंचकूला के आईटी पार्क के पास प्रोजेक्ट के लिए एक प्लाट भी दिखाया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में उसे पता चला कि पूरा प्रोजेक्ट और यह प्लाट फर्जी था। उसने जब पैसे वापस मांगे तो उसे सिर्फ 20 लाख रुपये लौटाए गए।

कई कांग्रेसी नेताओं से हो चुकी है पूछताछ
जब यह मामला सामने आया था तब अरशद खान और सीमा खुट्टन दोनाें ही कांग्रेस के पदाधिकारी थे। इसलिए पुलिस ने सीमा की तलाश में कई नेताओं से भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा का फेसबुक पर भी खाता बंद हो चुका है, जबकि अरशद खान की मौत के बाद भी उनका खाता फेसबुक में शो कर रहा है।

सीमा और अरशद खान के खिलाफ सेक्टर-37 निवासी राजेश जिंदल भी 1 करोड़ 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में भी पुलिस को सीमा की तलाश है।


चंडीगढ़ पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा के डीएसपी रामचंद्र मीणा ने बताया कि दोनों बहनें विदेशी महिला से ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रही हैं। पुलिस ने इनका सुराग बताने वालों पर इनाम भी घोषित कर रखा है। अब इन्हें मोस्ट वांटेड की सूची में भी डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed