फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kharar boy killed girl friend in one sided love

जब तक सांस नहीं थमी, महिला को चाकू से गोदता रहा, कसूर सिर्फ इतना सा था

Tue, 06 Mar 2018 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Tue, 06 Mar 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
kharar boy killed girl friend in one sided love
खरड़ में महिला की हत्या
बहुत प्यार करता था और महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि जब तक उसकी सांस नहीं थम गई, वह उसे चाकू से गोदता रहा। घटना मोहाली के गांव खरड़ की है। ड्यूटी से सोमवार शाम घर लौट रही महिला की एक युवक ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बाद में उसी चाकू से युवक ने खुद पर भी कई वार किए और आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन


सड़क पर लहूलुहान होकर गिरे युवक और महिला को राहगीरों ने खरड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मृतक महिला की पहचान जसवीर कौर और घायल युवक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक जसविंदर शादीशुदा है जबकि जसवीर कौर तलाकशुदा है।
विज्ञापन


जसविंदर कई महीनों से जसवीर को शादी के लिए परेशान कर रहा था। उसने उसे प्रपोज भी किया था, जिसे जसवीर ने ठुकरा दिया था और उसे सरेआम डांट भी लगाई थी। इससे उसकी गांव में बदनामी भी हुई थी, जिससे वह आहत था। पुलिस ने जसवीर कौर का शव खरड़ सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरड़ सदर पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात खरड़ के निकट गांव रडियाला से भजौली की ओर जाने वाली सड़क पर सोमवार शाम करीब छह बजे के करीब हुई। खरड़ सदर थाना के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि जसवीर कौर मोहाली में एक केबल चैनल में नौकरी करती थी। जबकि आरोपी जसविंदर सिंह खरड़ के निकट रयात यूनिवर्सिटी में कुक के तौर पर काम करता है।

 

हेलमेट से मारकर गिराया एक्टिवा से, फिर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार

kharar boy killed girl friend in one sided love
खरड़ में महिला की हत्या
जसवीर कौर सोमवार शाम को ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से मोहाली से अपने गांव भजौली जा रही थी। जब वह गांव रडियाला पार करके गांव भजौली वाली सड़क की ओर मुड़ी तो मोटरसाइकिल पर आ रहे आरोपी जसविंदर सिंह ने हेलमेट मारकर जसवीर कौर को एक्टिवा से नीचे गिरा दिया। इसके बाद चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर डाले।

पेट और छाती में लगे चाकू के वार जानलेवा साबित हुए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद जसविंदर सिंह ने अपनी छाती पर भी चाकू से वार किया और लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सड़क पर जख्मी युवक और महिला तथा स्कूटर व मोटरसाइकिल को देखकर गांववासियों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से कुछ युवकों ने निजी वाहनों से दोनों को सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया।

जसवीर कौर के हैं दो बच्चे
मृतका के पिता जीत सिंह राजमिस्त्री हैं। उन्हें इस वारदात के बारे में उस समय पता चला, जब वह दिहाड़ी करके घर लौटे। जानकारी के अनुसार, जसवीर कौर (32) का खरड़ में ही करीब 12 साल पहले विवाह हुआ था, जिससे उसकी एक बेटी (11) व नौ साल का एक बेटा है। पांच साल पहले जसवीर कौर का तलाक हो गया था। उसके बाद वह माता-पिता के घर गांव भजौली में बच्चों के साथ रह रही थी।

kharar boy killed girl friend in one sided love
खरड़ में महिला की हत्या
जसवीर कौर के घर के पास ही रहता है आरोपी
जसवीर कौर के घर पास ही जसविंदर सिंह का भी मकान है। जसविंदर सिंह का विवाह करीब तीन साल पहले हुआ था। मृतका के एक रिश्तेदार ने बताया कि आरोपी जसविंदर सिंह जसवीर को कई महीनों से परेशान कर रहा था। जसविंदर सिंह उसे फोन पर डरा धमका कर कई महीनों से शादी करने का उस पर दबाव बना रहा था।

जसवीर ने विवाहित जसविंदर सिंह को साफ मना करते हुए उसे डांटा था। जसवीर कौर की डांट से अपमानित और यह बात गांव में फैलने के कारण उसकी बदनामी हुई थी। जसविंदर ने इसी रंजिश में आकर जसवीर कौर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed