फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kashmiri girl haarassment allegation on bps medical college sonipat professor

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पर कश्मीरी छात्रा के उत्पीड़न का आरोप, जानें मामला

Sun, 24 Dec 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sun, 24 Dec 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
kashmiri girl haarassment allegation on bps medical college sonipat professor
कश्मीरी छात्रा का उत्पीड़न - फोटो : सांकेतिक चित्र
देश में एक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पर कश्मीरी छात्रा के उत्पीड़न और उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है, जांच चल रही है। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। गोहाना में बीपीएस मेडिकल कॉलेज के एक प्रोफेसर पर कश्मीर की छात्रा ने उत्पीड़न और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। छात्रा के डॉक्टर भाई ने अमेरिका से पीजीआई रोहतक के वीसी को ई-मेल भेजकर उत्पीड़न करने वाले प्रोफेसर की शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कुलपति ने मामले की जांच के लिए महिला मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर को पत्र लिखा। डायरेक्टर ने कमेटी गठित करके मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कश्मीर निवासी छात्रा बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में छात्रा है। यूएसए में रह रहे उसके भाई ने पीजीआई रोहतक के कुलपति प्रो. ओपी कालरा को ई-मेल भेजा है। छात्रा के भाई ने लिखा है कि उसकी बहन पिछले साल कश्मीर में दंगे होने के कारण लगातार कॉलेज नहीं आ सकी। इससे उसकी उपस्थिति कम हो गई।
विज्ञापन


इस वजह से उसने कोर्स एक साल बढ़ा लिया। आरोप है कि इसके बावजूद छात्रा को परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि एक विभाग के इंचार्ज ने छात्रा को परीक्षा देने से रोक दिया और उसका मानसिक उत्पीड़न किया। यही नहीं उसने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह भी आरोप लगाया है कि प्रोफेसर ने छात्रा से अश्लील बातें कहीं। ऐसे सवाल किए जिनका पाठ्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नहीं पढ़ाना चाहते थे पिता

kashmiri girl haarassment allegation on bps medical college sonipat professor
tears
छात्रा के भाई ने कुलपति को भेजे ई-मेल में कहा है कि उसके पिता उसकी बहन को यहां दाखिला नहीं दिलाना चाहते थे। लेकिन पीजीआईएमएस का छात्र रहने के कारण उन्होंने हरियाणा को चुना।

छात्राओं में रोष
प्रोफेसर की हरकत से दूसरी छात्राओें में रोष बताया जा रहा है। छात्राओं का कहना है कि यदि कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगी। छात्राओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि इस बार वह चुप बैठने वाली नहीं हैं। एक सप्ताह तक कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार करेंगी।

कमेटी से कराई जा रही जांच
वीसी के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में पत्र पहुंच गया है। प्रोफेसर पर लगे आरोपों की जांच करवाई जा रही है। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। जांच में यदि प्रोफेसर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी छात्राओं से दुर्व्यवहार करने की छूट नहीं दी जाएगी।
- डॉ. पीएस गहलोत, निदेशक, मेडिकल कालेज खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed