{"_id":"5d246e598ebc3e6cb20cf79c","slug":"kartarpur-corridor-working-labour-bus-hits-trolly-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर के लिए काम कर रहे मजदूरों से भरी बस ने ट्राली को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करतारपुर कॉरिडोर के लिए काम कर रहे मजदूरों से भरी बस ने ट्राली को मारी टक्कर, चालक की मौत
Tue, 09 Jul 2019 04:07 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 09 Jul 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण का काम रही लेबर को छोड़ने के लिए जा रही बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर जख्मी हो गया। हादसा सोमवर रात बहलोलपुर पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। हादसा होते ही बस चालक फरार हो गया।
गांव मंगियां निवासी लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसका भाई जगरूप सिंह (18) अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह निवासी गांव हरुवाल के साथ घरेलू सामान लेकर बटाला से ट्रैक्टर पर आ रहा था। बहलोलपुर पेट्रोल पंप के नजदीक बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली से अलग हो गया और बस ट्राली को घसीटते हुए सड़क किनारे धान के खेतों में ले गई।
इस हादसे में उसका भाई जगरूप सिंह और उसका दोस्त दोनों जख्मी हो गए, जिन्हें डेरा बाबा नानक के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसके भाई को गुरु नानक अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां सोमवार की देर रात को जगरूप सिंह की मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह को कलानौर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।