पंजाब: हेरोइन तस्करी में शामिल दंपती गिरफ्तार, एसटीएफ की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल हैं आरोपी
पुलिस ने सूचना के बाद जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन के पास से दोनों पति-पत्नी को ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। दंपती के खिलाफ थाना सदर कपूरथला में एक अगस्त 2019 को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपियों से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई थी। उसी मामले में अदालत ने इन्हें भगोड़ा घोषित किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पुलिस ने दिल्ली के भगोड़े दंपती को हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। दोनों आरोपी वर्ष 2019 में पांच किलो हेरोइन सप्लाई के मामले में वांछित थे। इन्हें ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दीपक कुमार और उसकी पत्नी प्रीति दिल्ली के मायापुरी में हरिनगर की जे 17/बी बेरी वाला बाग गली नंबर-2 के रहने वाले हैं ।
जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन के पास से दबोचे गए
एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह ने बताया कि कपूरथला पुलिस को दिल्ली से पंजाब की ओर ट्रेन में यात्रा करने वाले इस जोड़े के बारे में तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन के पास से दोनों को ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। दंपती के खिलाफ थाना सदर कपूरथला में एक अगस्त 2019 को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें - फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट
पांच किलो हेरोइन की गई थी बरामद
मामले के अनुसार आरोपियों से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई थी। उसी मामले में अदालत की ओर से इस जोड़े को भगोड़ा घोषित किया गया था। एसएसपी ने बताया कि दंपती हेरोइन की खेप देने जा रहे थे। यह हेरोइन एक बैग में छिपाकर रखी गई थी। उस बैग को वे ट्रेन में अपनी सीट के नीचे छोड़ गए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम को उस समय बैग के बारे में सूचित नहीं किया गया था।
आरोपियों को रिमांड पर लिया गया
इसके बाद रेलवे पुलिस पार्टी की ओर से पठानकोट रेलवे स्टेशन पर एसी कंपार्टमेंट ए 1 में सीट संख्या 21-22 के नीचे पड़े लावारिस बैग को बरामद किया गया था। उन्होंने जीआरपी स्टेशन पठानकोट में 23 सितंबर 2021 को मामला दर्ज किया है। कपूरथला पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है।