{"_id":"637f821ca4aa606f396a9289","slug":"kanungo-arrested-for-taking-bribe-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tarn Taran News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने ऐसे दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Tarn Taran News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने ऐसे दबोचा
Thu, 24 Nov 2022 08:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:11 PM IST
सार
बलविंदर सिंह ने बताया कि अंत में 10 हजार रुपये में बात तय हो गई। वह रिश्वत देना नहीं चाहते थे और उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दी। ब्यूरो की टीम ने शिकायत के बाद योजना बनाई। दो सरकारी गवाहों को तैयार किया गया। बलविंदर सिंह तय समय पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेकर पहुंचे। जैसे ही ओम प्रकाश ने रिश्वत ली वैसे ही विजिलेंस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने हदबंदी की रिपोर्ट के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते माल कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो सरकारी गवाहों की निगरानी में पकड़ा गया है। कानूनगो ओम प्रकाश के खिलाफ विजिलेंस रेंज अमृतसर में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश माल कानूनगो सर्कल तरनतारन में तैनात था। विजिलेंस को तरनतारन के गांव झबाल निवासी बलविंदर सिंह की शिकायत मिली थी। बलविंदर सिंह ने बताया था कि अधिकारी से उन्होंने अपने रिश्तेदार की हदबंदी रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए माल अधिकारी ने उनसे 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
10 हजार में तय हुई बात