फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jyoti murder case: court hearing in panchkula court

ज्योति हत्याकांडः आखिरी बार पिता से हुई थी बात

Fri, 06 Jun 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 06 Jun 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
jyoti murder case: court hearing in panchkula court

बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में वीरवार को डीएसपी एवं इस मामले के पहले जांच अधिकारी वीरेंद्र सांगवान का कोर्ट में क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। इस दौरान बचाव पक्ष की तरफ से पूछे गए सवाल और मोबाइल टावर की लोकेशन पर काफी देर तक बहस चली।

विज्ञापन


बचाव पक्ष ने जब ज्योति के मोबाइल के बारे में पूछा तो सांगवान ने कहा कि ज्योति ने मोबाइल पर आखिरी बार जीरकपुर लोकेशन से 22 नवंबर 2012 की रात साढ़े नौ बजे अपने पिता से बातचीत की थी। इसके बाद ज्योति का फोन बंद हो गया।
विज्ञापन


हालांकि, ज्योति के पिता बूटी राम पहले ही कोर्ट में गवाही दे चुके हैं कि ज्योति ने उन्हें कॉल करके कहा था कि वह हिमाचल के विधायक रामकुमार चौधरी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उससे मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ। अब जांच अधिकारी के बयान से पुलिस केस को और मजबूती मिली है।

वहीं, बचाव पक्ष ने दूसरा सवाल उठाया कि पुलिस जिन मोबाइल नंबरों को आरोपियों के बताकर पंचकूला में लोकेशन बता रही है, उनमें से कुछ नंबर मिस हैं। जो पंचकूला के डाटा में हैं, लेकिन हिमाचल में नहीं है।

इस पर जवाब दिया गया कि जब किसी भी सर्कल का नंबर चलते हुए दूसरे सर्कल में जाएगा तो वह पुराने सर्कल में मिस हो जाएगा।

उसकी लोकेशन नए सर्कल में आएगी। बहरहाल, क्रास एग्जामिनेशन को शुक्रवार के लिए टाल दिया गया। अब आरोपियों से हुई रिकवरी के बारे जिरह हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed