{"_id":"367af141eb8d7c5e4dfd26ae8d0d4795","slug":"jyoti-murder-case-buti-ram-had-to-testify-again-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूटी राम ने दोबारा गवाही की लगाई अर्जी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बूटी राम ने दोबारा गवाही की लगाई अर्जी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में ज्योति के पिता बूटी राम ने दोबारा गवाही देने के लिए स्थानीय कोर्ट में अर्जी दायर की है।
विज्ञापन
उन्होंने सीआरपीसी की धारा-311 के तहत यह गुहार लगाई है। उधर, बुधवार को इस केस में सात लोगों की गवाही भी हुई, जिसमें एक गवाह फिर बयान से पलट गया।
कोर्ट में दी अर्जी में बूटी राम ने कहा कि आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकी देने की वजह से ही वह पिछले दिनों कोर्ट में सही बयान दर्ज नहीं करा पाए।
छह जनवरी को होशियारपुर के हरियाना थाने में मुख्य आरोपी रामकुमार चौधरी, उनकी पत्नी व अन्य साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 195ए (झूठी गवाही देने के लिए धमकाना), 506 (आपराधिक धमकी) व 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा अभियोजन पक्ष भी याचिकाकर्ता से जिरह करना चाहता है।
विज्ञापन