फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   judge nirmal yadav note case

जज निर्मल यादव केस में मुकर गया गवाह

Tue, 09 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
judge nirmal yadav note case

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की महिला जज निर्मल यादव के घर 15 लाख रुपये पहुंचाने (जज नोट कांड) के करीब पांच वर्ष पुराने मामले में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में एक गवाह अजय कुमार बयान से मुकर गया।

विज्ञापन


अब अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस के तत्कालीन एएसपी मधुर वर्मा को पेश होने और गवाही के लिए समन जारी किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई तीन जनवरी को होगी।

सीबीआई की विशेष अदालत में क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान अजय ने 14 अगस्त 2008 को मामले के सह आरोपी एवं व्यवसायी राजीव गुप्ता के किसी भी फोन से इनकार कर दिया। अजय कुमार ने कहा कि वह किसी रमेश कुमार उर्फ सन्नी को नहीं जानता है और न ही सीबीआई ने उसका कोई बयान दर्ज किया था। हालांकि, उसने यह माना कि वह राजीव गुप्ता को कई वर्षों से जानता है। उसके साथ उसने केबल टीवी का काम किया था।
विज्ञापन


यह है मामला
जज नोट कांड के आरोप के मुताबिक, पंचकूला के एक प्लॉट के केस में एकतरफा फैसला देने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत हाईकोर्ट की जज निर्मल यादव के नाम ली गई थी। नाम की गलती के चलते संजीव बंसल का मुंशी प्रकाश राम यह रकम न्यायाधीश निर्मलजीत कौर की कोठी पर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने 16 अगस्त 2008 को जस्टिस निर्मल यादव समेत पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल संजीव बंसल, बिल्डर राजीव गुप्ता, दिल्ली के होटेलियर रविंदर सिंह भसीन और निर्मल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। आरोप तय होने के बाद रिटायर्ड जस्टिस निर्मल यादव ने बीमारी का हवाला देते हुए पेशी से स्थायी छूट की मांग की थी, लेकिन अदालत ने कहा था कि जब भी उनकी जरूरत होगी, अदालत में आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed