फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Journalists body found in Haryana, SIT probe ordered

हरियाणा: युवा पत्रकार की निर्मम हत्या, जांच के लिए SIT का गठन

Fri, 22 Dec 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Dec 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Journalists body found in Haryana, SIT probe ordered
Haryana News
आए दिन पत्रकारों पर हमले की खबरें आती रहती हैं। नया मामला हरियाणा के चरखी दादरी का है, जहां के गांव उमरवास निवासी युवा पत्रकार राजेश श्यारोण का शव चरखी दादरी के ही कलियाणा रोड पर सड़क किनारे मिला। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात की शव को अपने कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


फिलहाल मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। ये एसआईटी डीएसपी की सुपरविजन में जांच को आगे बढ़ाएगी। रोहतक पुलिस रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क ने दादरी एसपी हिमांशु गर्ग से फोन पर इस मामले को लेकर बातचीत की। वहीं शव का दादरी के अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक राजेश का जिले के गांव उमरवास में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


परिजनों ने उठाई आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई
परिजनों और ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चाचा अजीत सिंह और पूर्व सरपंच विजय मोटू ने बताया कि राजेश श्योराण की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करें, अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों में भी रोष
युवा पत्रकार राजेश श्योराण के साथ हुई इस वारदात को लेकर स्थानीय पत्रकारों में भारी रोष है। पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए अस्पताल में पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से साथी पत्रकार की हत्या मामले में सरकार से एक सुर में मुआवजे की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed