{"_id":"632436c9bfec6b44de5dd478","slug":"jind-police-busted-prostitution-trade-running-under-guise-of-spa-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार का धंधा, फर्जी ग्राहक भेज पुलिस ने किया भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार का धंधा, फर्जी ग्राहक भेज पुलिस ने किया भंडाफोड़
Fri, 16 Sep 2022 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:12 PM IST
सार
महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिली थी। छापेमारी कर एक महिला तथा व्यक्ति को वहां से पकड़ा है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद पुलिस ने छापेमारी कर एक स्पा सेंटर की आड़ मे चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत दो लोगों को काबू किया है। महिला थाना पुलिस ने स्पा सेंटर से पकड़ी गई महिला व व्यक्ति के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि पटियाला चौक से शहर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर इलीट स्पा सेंटर खोला गया है। जिसमें मसाज के बजाय देह व्यापार का काम होता है। बाहर से महिला तथा लड़कियां लाकर उनसे वेश्यावृत्ति करवाई जाती है। सूचना के आधार महिला थाना प्रभारी गीता देवी के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। छापामार टीम ने स्पा सेंटर पर सादे कपड़ों मे पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बना कर भेजा। स्पा सेंटर के काउंटर पर बैठे व्यक्ति और वहां मौजूद महिला से बातचीत के बाद रेट तय हो गया।
विज्ञापन
फर्जी ग्राहक से इशारा मिलते छापामार टीम अंदर घुस गई। महिला और वहां मौजूद व्यक्ति को काबू कर लिया और उनसे फर्जी ग्राहक से ली गई राशि को बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े व्यक्ति की पहचान स्पा सेंटर संचालक दुर्गा कालोनी निवासी उमेद के रूप में हुई। जबकि महिला की पहचान टोहाना निवासी के रूप में हुई। महिला थाना पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक उमेद और महिला के खिलाफ वेश्यावृत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन