फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jeweler shot dead in Patiala

पटियाला में दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 09 Oct 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Tue, 09 Oct 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
Jeweler shot dead in Patiala
सांकेतिक तस्वीर

पटियाला के नाभा स्थित देवी दयाला चौक में मंगलवार सुबह एक ज्वेलर ने पड़ोसी ज्वेलर को गोली मार दी। गंभीर हालत में ज्वेलर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी दुकानदार, उसके पिता और दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मुख्य आरोपी ज्वेलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार है।  दोनों के बीच विवाद जमीन को लेकर हुआ था।

विज्ञापन


नाभा कोतवाली थाना इंचार्ज सुखराज सिंह के मुताबिक ज्वेलर रविंदर कुमार वर्मा उर्फ रवि वर्मा (51) निवासी अफसर कालोनी नाभा की बैंक स्ट्रीट मोड़ के नजदीक ज्वेलरी की दुकान है। करीब डेढ़ साल पहले रवि वर्मा ने उसी बाजार में एक और दुकान खरीदी थी। जिसमें इन दिनों निर्माण का काम चल रहा था। इस दुकान की दीवार आरोपी उमेश की दुकान के साथ साझा है। 
विज्ञापन


इस कारण दोनों ज्वेलरों में आए दिन कोई न कोई झगड़ा होता था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उमेश का बेटा भाना रवि वर्मा की दुकान पर गया और उससे दीवार को लेकर झगड़ने लगा। इसी बीच उसने रवि को थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद रवि का बेटा जब दुकान पर आया, तो उसने सारी बात बेटे को बताई। दोनों बाप-बेटा इस बारे में बात करने के लिए उमेश की दुकान पर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उमेश, उसका पिता प्रेम चंद और उमेश के दोनों बेटे विकास व भाना मौजूद थे। वाद-विवाद बढ़ा तो उमेश ने अपनी लाइसेंसी 32 बोर की पिस्टल से रवि वर्मा को गोली मार दी। गोली उसकी छाती के नीचे कमर में लगी। वहीं उसने बेटे पर भी वार किया गया। वह भी घायल है। गंभीर हालत में रवि वर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी उमेश, उसके पिता और दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed