फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JE commits suicide by jumping into Bhakra canal in Rajpura

JE ने उठाया खौफनाक कदम: भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी जान, घर से दूर तैनाती से थे परेशान

Fri, 26 Aug 2022 12:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर/राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर/राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 12:47 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार निकाय विभाग में जेई राजीव कुमार शर्मा का आलाधिकारियों ने हमेशा शोषण किया। सिविल विभाग से जुड़े कार्यों की अच्छी जानकारी होने के बावजूद उन्हें योग्यता के अनुसार काम देने के बजाय हमेशा दूसरे विभागों में लगाकर नजरअंदाज किया जाता रहा।

विज्ञापन
JE commits suicide by jumping into Bhakra canal in Rajpura
जेई राजीव शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घर से कई किलोमीटर दूर तैनाती होने से परेशान चल रहे नगर परिषद के पूर्व जेई राजीव कुमार शर्मा ने राजपुरा-पटियाला रोड पर स्थित भाखड़ा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही गंडाखेड़ी पुलिस थाने के अधिकारियों ने अस्पताल के शवगृह में शव रखवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामले की पुष्टि गंडाखेड़ी पुलिस थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने की है। जेई राजीव शर्मा की मौत की खबर पर नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने दुख जताया। वहीं उनके साथ काम कर चुके अधिकारियों ने इसे न पूरा होने वाला घाटा बताया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 10 बजे जेई राजीव शर्मा राजपुरा नगर परिषद पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की। इसके बाद सन्नौर नगर परिषद के लिए अपनी गाड़ी से रवाना हो गए लेकिन रास्ते में पड़ते गांव गंडाखेड़ी से निकलने वाली भाखड़ा नहर के पास जेई राजीव ने कार खड़ी करके करीब 12 बजे नहर में कूद पड़े। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें कूदते देखकर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर गंडाखेड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जेई राजीव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, पुलिस को जेई राजीव शर्मा की कार से सरकारी दस्तावेज व मोबाइल मिला। इसकी मदद से परिजनों को घटना की सूचना दी। 

आलाधिकारियों ने हमेशा किया शोषण
सूत्रों के अनुसार निकाय विभाग में जेई राजीव कुमार शर्मा का आलाधिकारियों ने हमेशा शोषण किया। सिविल विभाग से जुड़े कार्यों की अच्छी जानकारी होने के बावजूद उन्हें योग्यता के अनुसार काम देने के बजाय हमेशा दूसरे विभागों में लगाकर नजरअंदाज किया जाता रहा। एक समय ऐसा भी था, जब जीरकपुर नगर परिषद में रहते हुए उन्हें सिविल कार्यों के बजाय सैनिटेशन विभाग में लगाकर उनकी योग्यता के साथ खिलवाड़ किया गया। 

घर के पास तैनाती के लिए कई बार किया था आवेदन
जानकारी के मुताबिक जेई राजीव शर्मा की तैनाती बनूड़ और जीरकपुर नगर परिषद में थी। ये दोनों कार्यालय उनके घर से 10 से 20 किलोमीटर में थे लेकिन पिछले महीने जेई राजीव शर्मा का तबादला राजपुरा व सन्नौर की नगर परिषद में कर दिया गया, जो उनके घर से ज्यादा दूर था। इस दूरी को तय करने में घंटों का सफर तय करना पड़ता था। 

उन्होंने अपने घर के पास तैनाती करवाने के लिए विभाग के आलाधिकारियों के पास कई बार आवेदन दिए लेकिन उनकी मजबूरी को आलाधिकारियों ने नजरअंदाज किया। काम के अधिक दबाव और घर से दूर तैनाती होने के चलते जेई राजीव शर्मा कुछ महीने से मानसिक बीमारी का शिकार हो गए। इसका इलाज भी अलग-अलग अस्पतालों से चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed