{"_id":"579e44d34f1c1bdb762b8dc1","slug":"jasvinder-kaur-murder-case-accused-kabbddi-player-arrested-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या के आरोप में कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या के आरोप में कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
बिलगा पुलिस ने महिला जसविंदर कौर के कत्ल की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी बिक्कर सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जसविंदर के कबड्डी खिलाड़ी प्रेमी बिक्कर सिंह ने ही चुनरी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
डीएसपी नकोदर जसविंदर सिंह और थाना बिलगा के सब इंस्पेक्टर केवल सिंह ने कहा कि गांव संगोवाल की रहने वाली जसविंदर कौर की 28 जुलाई को किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। स्कूल से लौटे जसविंदर के बच्चों ने मां की लाश देख पड़ोसियों को बुलाया। इसकी सूचना मिलने पर बिलगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जसविंदर के पति सुखदेव ने बिक्कर सिंह पर शक जाहिर किया था। उन्होंने कहा कि जसविंदर कौर के घर के सामने ही कबड्डी खिलाड़ी बिक्कर सिंह उर्फ विक्की रहता था।
वारदात के बाद से बिक्कर सिंह फरार था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिक्कर तलवण बस अड्डे पर है और फिल्लौर भागने की तैयारी में है। इस पर टीम ने रेड कर बिक्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब ढाई साल से उसका और जसविंदर का अफेयर चल रहा था। करीब एक महीने से दोनों में झगड़ा होने से जसविंदर उसको बुला नहीं रही थी।
विज्ञापन
बिक्कर ने कहा कि 28 जुलाई को जसविंदर का पति और बच्चे घर पर नहीं थे। जब वह उसको मिलने के लिए गया, तो उसने बात करने से मना कर दिया। गुस्सा में आकर उसने जसविंदर की गला घोंटकर हत्या कर दी।