{"_id":"640f1b612771e037bb09f3c3","slug":"jalandhar-police-arrested-one-accused-in-theft-case-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पुलिस ने युवक को पकड़ा तो खुल गई 10 लाख से अधिक की चोरी, 12 आपराधिक मामले हैं दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: पुलिस ने युवक को पकड़ा तो खुल गई 10 लाख से अधिक की चोरी, 12 आपराधिक मामले हैं दर्ज
Mon, 13 Mar 2023 06:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Mar 2023 06:48 PM IST
सार
आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपा निवासी बोलीना पतारा, जालंधर शातिर अपराधी है और जालंधर के अलग-अलग स्थानों में उसके खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर पुलिस घर से लाखों रुपये की चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। चोर के पास से सोने की चूड़ियां, सोने की चेन, एक जोड़ी टॉप्स सोना और डायमंड, एक आर्टिफिशियल अंगूठी, टॉप्स और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। एडीसीपी (जांच) कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि सीआईए 1 के प्रभारी अशोक कुमार टीम के साथ लंमा पिंड चौक के पास गश्त कर रहे थे। उसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को लंमा पिंड चौक के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपा निवासी बोलीना पतारा, जालंधर शातिर अपराधी है और जालंधर के अलग-अलग स्थानों में उसके खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार निवासी न्यू संतोखपुरा ने बताया था कि सात मार्च की सुबह वह नौ बजे काम पर चला गया था और बाकी सदस्य काम पर गए थे। घर पर मां अकेली थी जो दोपहर 1:45 बजे के करीब ताला लगाकर पड़ोसी के घर चली गई।
विज्ञापन
वह जब 4:15 बजे घर वापस आया तो मेन गेट और घर के गेट के ताले टूटे थे। घर के अंदर अलमारी का लॉकर भी टूटा था और चार सोने की चूड़ियां, चार पुरुषों की सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक सेट सोना जिसमें हार और दो टॉप्स, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, इस जोड़ी डायमंड के टॉप्स, एक मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इस संबंध में थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है और पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन