{"_id":"5cd42f1dbdec2207594b070d","slug":"jalandhar-firing-case-girl-dies-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः गोली लगने के तीन दिन बाद घायल युवती भी हारी जिंदगी की जंग, कोमा में थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधरः गोली लगने के तीन दिन बाद घायल युवती भी हारी जिंदगी की जंग, कोमा में थी
Thu, 09 May 2019 07:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 May 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवली ऑटोज में गोली लगने से गंभीर हालत में सत्यम अस्पताल में उपचाराधीन युवती सीमा उर्फ सिम्मी जिंदगी की जंग हार गई है। गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। सिर में गोली लगने के कारण सीमा कोमा में थी और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सत्यम अस्पताल के डॉ. राजेश पसरीचा के मुताबिक सीमा को दो गोलियां लगी थीं। एक सिर में और दूसरी दाईं बाजू पर। सिर में पास गोली मारी गई थी। लेकिन यह साफ नहीं हो पा रहा था कि सिर में गोली लगी है या नहीं। अस्पताल ने जांच की तो पता चला कि सिर में भी गोली है और उसके छर्रे चारों तरफ फैलने से दिमाग की नाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि तीन दिन पहले मनप्रीत नामक युवक ने नकोदर चौक स्थित लवली ऑटोज में घुसकर एक महिला कर्मचारी को गोलियां मार दी थी। बाद में खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस को मनप्रीत की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था। बताया जा रहा है कि वह सीमा से शादी करना चाहता था पर दोनों के घरवाले राजी नहीं थे।
विज्ञापन
अभी साफ नहीं है कि मनप्रीत एक तरफा प्यार करता था या दोनों में ब्रेकअप हो गया था, जिससे मनप्रीत परेशान था। रिवाल्वर भी मनप्रीत की नहीं थी और वह एक महिला के नाम पर थी, जो गन हाउस में जमा की गई थी। रिवाल्वर मनप्रीत के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।