फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ISI agents caught in Mohali made many shocking revelations

ISI एजेंटों का खुलासा: गायकी की आड़ में करते थे नशा व हथियारों की तस्करी, म्यूजिक इंडस्ट्री में खपाते थे कमाई

Thu, 22 Jun 2023 12:59 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 12:59 AM IST
सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी एनसीबी की ओर से राजस्थान में दर्ज नशा तस्करी के एक मामले में भी वांछित थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पर मनीलॉड्रिंग के आरोप भी हैं। उसने सीमा पार से तस्करी गतिविधियों में पैसे के लेन-देन में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
ISI agents caught in Mohali made many shocking revelations
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लांडरां से गिरफ्तार आईएसआई के दोनों एजेंटों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नशा तस्करी के जरिए कमाई गई दौलत को आरोपी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगा रहे थे। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान पंजाबी गायक है और उसने नशे की काली कमाई से खुद की म्यूजिक कंपनी भी बना रखी है। यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी गैंगस्टरों के संपर्क में भी थे और उन्हें हथियारों की सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने के मामले में लांडरां कॉलेज के पास से आईएसआई के दो एजेंटों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव कोट ईसे खां, मोगा (पंजाब) और रोहित सिंह निवासी श्रीगंगानगर (राजस्थान) को दबोचा है। उनके कब्जे से दो .30 बोर की पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। अदालत में पेश कर पुलिस ने इनका 23 जून तक का रिमांड हासिल किया है। दोनों एजेंटों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


एसएसओसी के एआईजी अश्विनी कपूर ने बताया कि दोनों आरोपी बीते ढाई साल से आईएसआई से जुड़े थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान पहले गायकी करता था लेकिन कुछ समय से गायकी की आड़ में वह नशा तस्करी भी कर रहा था। उसका साथी रोहित सिंह राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे और पाकिस्तान से नशा और हथियार की तस्करी में शामिल थे। पाकिस्तान से नशा और हथियार मंगाकर दोनों यहां सप्लाई करते थे और इससे होने वाली कमाई को म्यूजिक इंडस्ट्री में लगाते थे। आरोपी कई गैंगस्टरों के संपर्क में भी थे। यह भी पता चला है कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नामी गायक भी इसमें शामिल हैं। इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रह है। जानकारी मिलने पर एसएसओसी जल्द ही उनके नामों का खुलासा करेगी।

वेब सीरीज आश्रम में दिखाए तरीकों से बेचते थे नशा 
सूत्रों से पता चला है कि आरोपी गोरा देश-विदेश में शो के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म पर उपलब्ध वेब सीरीज आश्रम में दिखाए गए तरीके के मुताबिक लोगों को बुलाकर नशा बेचने का काम करता था। आरोपी गोरा गायकी के नाम पर युवाओं का इकट्ठा करता था। उसकी टीम बाद में युवा फैन्स को नशे की लत में फंसाती थी। नशे से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल ये लोग बनाए गए गानों के प्रमोशन में भी करते थे।

राजस्थान में भी वांछित थे दोनों
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी एनसीबी की ओर से राजस्थान में दर्ज नशा तस्करी के एक मामले में भी वांछित थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पर मनीलॉड्रिंग के आरोप भी हैं। उसने सीमा पार से तस्करी गतिविधियों में पैसे के लेन-देन में अहम भूमिका निभाई थी।

बिल्डर पर हमले के भी आरोपी हैं दोनों
जांच में पता चला है कि सात मई को सेक्टर-79 में एक बिल्डर पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में भी दोनों आरोपियों का नाम आया था। सोहाना थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। हमले में कुल पांच लोग शामिल थे, जिनमें तीन की पहचान हो गई थी जबकि दो अज्ञात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed