{"_id":"574b02124f1c1b3f3f108b1f","slug":"intoxicating-cold-drinks-to-volvo-bus-passenger-and-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो बस में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर यात्री को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोल्वो बस में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर यात्री को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
लूट की जांच
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोल्वो बस में दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे व्यक्ति को नशीला कोल ड्रिंक पिलाकर लूट लिया गया। अभी कुछ दिन पहले ही नोएडा के साफ्टवेयर इंजीनियर को भी इसी तरह लूटा गया था। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 40 निवासी शिव पाल (58) ने बताया कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह 26 मई की रात को दिल्ली से चंडीगढ़ आने केलिए बस में बैठे थे। इसी दौरानसाथ बैठे एक शख्स ने उनके साथ दोस्ती कर ली और बातों बातों में कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद शिव पाल बेसुध हो गए। इसी बीच उस अज्ञात शख्स ने शिव पाल का सारा कीमती सामान समेटा और बीच रास्ते में कहीं उतर गया।
विज्ञापन
अगली सुबह बस जब सेक्टर 17 स्टैंड पर पहुंची तो सारे यात्री उतर गए पर शिवपाल अपनी सीट पर ही बेसुध पड़े रहे। इस पर बस चालक ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीसीआर शिवपाल को जीएमएसएच 16 ले कर गई। अगले दिन जब पीड़ित को होश आया तो उसने पुलिस को बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जहरखुरानी के पिछले पांच मामले
गत 20 मई को वोल्वो बस में नोएडा के रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर मुकेश को चाय में नशीली चीज मिला कर उससे लैपटॉप, हेडफोन, आईफोन-6, पेन ड्राइव, पासपोर्ट, 100 डॉलर, गोल्ड चेन, ब्रेसलेट और सोने की अंगूठी लेकर बदमाश रास्ते में ही कहीं उतर गया।
- 27 दिसंबर 2015 को आरबीआई कर्मचारी किशोर कुमार शर्मा को नशीला पदार्थ खिलाकर 20 हजार रुपये नगदी और सोने की अंगूठी व चेन लूट ली गई थी।
पिछले साल 1 मई को दिल्ली निवासी सुखविंद्र सिंह को नशीला पदार्थ देकर 30 हजार रुपये, सोने के ब्रेसलेट, लोकेट और मोबाइल फोन लूट लिया था।
25 अप्रैल 2015 को सेक्टर-27 चंडीगढ़ के व्यापारी परमिंदर सिंह को हिमाचल रोडवेज की वोल्वो बस में अज्ञात शख्स ने नशीला जूस पिलाकर आठ हजार रुपये, मोबाइल व सोने व डायमंड के गहने लेकर फरार हो गया था।
23 मार्च 2015 दिल्ली आ रहे कालेज लेक्चरार अभिनव श्योराण को नशीली वस्तु खिलाकर नगदी, दो मोबाइल फोन, सोने का ब्रेसलेट व एटीएम कार्ड लूट लिए गए थे।