फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   interrogate to terrorist chief, Sensational disclosure

पंजाब में धमाकों की साजिश, पढ़िए खौफनाक खुलासा

Fri, 19 Sep 2014 10:45 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Sep 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
interrogate to terrorist chief, Sensational disclosure

बीटीएफके चीफ आतंकी रतनदीप सिंह की फेस्टिवल सीजन में पंजाब के मुख्य शहरों अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में धमाकों की पूरी योजना तैयार थी।

विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए ही वह भारत में दाखिल हुआ था। यह खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान प्रारंभिक पूछताछ में रतनदीप सिंह ने किया।

कई आतंकी मामलों में वांछित भगोड़े रतनदीप को पंजाब पुलिस ने बीते बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास नेपाल की सनौली सीमा से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


वह 10 दिन के पुलिस रिमांड पर है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में रतनदीप ने बताया कि पंजाब के तीनों शहर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े नेता और अफसर भी हिट लिस्ट पर

interrogate to terrorist chief, Sensational disclosure

इसके अलावा दर्जनभर नेता और अफसर भी हिट लिस्ट पर हैं। ये वे नेता व अधिकारी हैं, जिन्होंने पंजाब से आतंकवाद की समाप्ति के लिए अग्रणी भूमिका अदा की थी।

इस टार्गेट को पूरा करने के लिए रतनदीप को पंजाब भेजा गया था, ताकि वह यहां सक्रिय अन्य आतंकवादियों से संपर्क साधकर कार्रवाई को अंजाम दे सके। उसके पास से बरामद मोबाइल सिम, लैपटॉप की बारीकी से जांच करते हुए कॉल डिटेल्स के आधार पर उसके साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

पुलिस पार्टियां हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई हैं। उसके साथी आतंकियों के वहां होने की आशंका है। रिमांड के दौरान यह खुलासा भी हुआ है कि बहुत से आतंकी पाकिस्तान में डेरा जमाए बैठे हैं। वह सोशल साइट्स के जरिए ग्रुप कायम करने में जुटे हुए हैं और उन्हें आईएसआई सहित जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका से फंडिंग हो रही है।

आईएसआई अन्य आतंकी संगठनों केजेडएफ, केटीएफ, बीकेआई और केएलएफ को भी सक्रिय करने की कोशिश में है, ताकि पंजाब में हालात को फिर से खराब किया जा सके।

जल्द ही बड़े खुलासे होने की उम्मीद

interrogate to terrorist chief, Sensational disclosure

इस कड़ी में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह मीता, खालिस्तान टाइगर फोर्स के जगतार सिंह, बब्बर खालसा इंटरनेशनल के वधावा सिंह और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के हरिमंदर सिंह मिंटू की मदद से आईएसआई की आगे बढ़ने की योजना है।

पंजाब के डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने रतनदीप के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूछताछ के लिए उच्चाधिकारियों की विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम हर एंगल से पूछताछ कर रही है।

पंजाब के एडीजीपी इंटेलीजेंस हरदीप सिंह ढिल्लों, आईजी काउंटर इंटेलीजेंस गौरव यादव, डीआईजी अनन्या गौतम बारीकी से मामले के सभी पहलुओं पर काम कर रहे हैं। जल्द ही कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed