{"_id":"9b1b0cfb3386138664dd6e167863aad7","slug":"inspector-and-asi-pointed-pistol-at-each-other-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब इंस्पेक्टर और ASI ने एक दूसरे पर तानी पिस्तौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब इंस्पेक्टर और ASI ने एक दूसरे पर तानी पिस्तौल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Aug 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोगा के थाना सिटी साउथ में तैनात एक एएसआई और स्थानीय जांच एजेंसी इंचार्ज एक इंस्पेक्टर ने मामूली तकरार के बाद एक-दूसरे पर पिस्तौल तान ली। इसी दौरान एक इंस्पेक्टर के पहुंचने पर टकराव टल गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस प्रमुख की हिदायतों के मुताबिक थाना सिटी साउथ पुलिस ने एएसआई जरनैल सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रताप चौक में नाका लगाया था। इस दौरान स्थानीय जांच एजेंसी का इंचार्ज एक इंस्पेक्टर नाके की चेकिंग कर रहा था।
विज्ञापन
यह इंस्पेक्टर सादे कपड़ों में था। इस दौरान एएसआई जरनैल सिंह से इंस्पेक्टर की किसी बात से मामूली तकरार हो गई। सूत्रों के अनुसार मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर पिस्तौलें तान ली।
विज्ञापन
इस दौरान जिला पुलिस का एक ओर पुलिस इंस्पेक्टर मौका पर पहुंचा और उसके दखल के बाद टकराव टल गया। एएसआई जरनैल सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख को मामले की शिकायत दी है।
एएसआई जरनैल सिंह ने संपर्क करने पर घटना की पुष्टि की और कहा कि वह तनाव में होने के कारण छुट्टी पर हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इंस्पेक्टर सादी वर्दी में थे।
उन्होंने आगे बताया कि उनकी तरफ से जिला पुलिस प्रमुख को की शिकायत की जांच एसपी (डी) कर रहे हैं। वहीं एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है।