फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   inso vice president siddharth kidnapped in jind of haryana

INSO के वाइस प्रेसीडेंट का अपहरण, छोड़ने के लिए डेढ़ करोड़ मांगे

Mon, 30 May 2016 09:37 AM IST
जोगिंद्र दूहन/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
जोगिंद्र दूहन/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Mon, 30 May 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
inso vice president siddharth kidnapped in jind of haryana
जींद में इनसो के वाइस प्रेसीडेंट का अपरहण, तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के जींद में इनसो के वाइस प्रेसीडेंट और रिटायर्ड नायब तहसीलदार के बेटे का अपहरण कर लिया गया है। फोन करके डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी गई है। खबर फैलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंद कर दी है। पूरे जिले को सील कर दिया है। सीआरपीएफ की तीन कंपनियां भी पहुंच चुकी हैं। वाहनों की चैकिंग की जा रही है। खूफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड नायब तहसीलदार राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सेक्टर 7 में उनका मकान बन रहा है। मिस्त्री-मजदूर काम कर रहे थे। उनका बेटा सवेरे उन्हें चाय देकर लौट रहा था कि रास्ते में कार सवार युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन बिठाकर ले गए। इसके ठीक एक घंटे बाद साढ़े 11 बजे अपहरर्णकर्तओं का फोन आया और उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन


राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने फोन आने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर परिजनों के बयान दर्ज किए और तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि उनके नेतृत्व में थाना सिटी प्रभारी रामकुमार व अन्य भारी पुलिस बल के साथ पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed